Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हरियाणा के कर्मचारियों ने डीए व एलटीसी पर रोक लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Updated on Friday, May 08, 2020 23:59 PM IST

चंडीगढ़, 8 मई । सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले शुक्रवार को पूरे प्रदेश में हरियाणा के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने डीए बढ़ोतरी व एलटीसी पर लगाई गई रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी विभागों, बोर्डो, निगमों, नगर निगमों, परिषदों, पालिकाओं, विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों ने शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करते हुए मास्क लगाकर आंशिक संख्या बल के साथ विरोध प्रर्दशन किए गए। प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्री मांगों के ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपे गए। कर्मचारी इस बात को लेकर ज्यादा खफा हैं कि सरकार ने इस कटौती से ढेड़ साल के भीतर रिटायर होने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स तक को नही बक्शा। प्रदर्शनों में कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही का आरोप लगाते हुए फ्रंटलाइन योद्धाओं सहित आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने वाले और कोविड-19 में अलग अलग प्रकार के सर्वे में शामिल सभी कर्मचारियों को डब्ल्यूएचओ व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित सुरक्षा के सभी उपकरण मुहैया कराने की मांग की गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने लाकडाउन में नए प्रयोगों के साथ शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करते हुए आंशिक संख्या के साथ शुक्रवार को सभी विभागों में किए गए प्रदर्शनों की सफलता का दावा किया है। लांबा ने सरकार से सवाल किया कि सारी कुर्बानी कर्मचारी ही क्यों दे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ही कोविड-19 के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालकर जंग भी कर्मचारी लड़ेंगे, रिलीफ फंड में अपना वेतन कटवा कर 100 करोड़ से ज्यादा दान भी कर्मचारी देंगे और इसके बावजूद  सरकार ढेड़ साल के लिए महंगाई भत्ता व एक साल के लिए एलटीसी पर रोक लगाकर 3 से 6 लाख का आर्थिक नुकसान भी कर्मचारियों का ही करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा देश के फ्रंटलाइन योद्धा कहे जाने वाले सैनिक, अर्ध सैनिक बलों के जवान, पुलिस कर्मचारी, मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक सेवाओं में तैनात तथा कोविड-19 में दिन-रात सर्वे का काम करने वाले कर्मचारी क्यों सहन करें।
उन्होंने बताया कि एक तरफ सरकार का कोरोना योद्धाओं के प्रति दुश्मनों जैसा व्यवहार है और दूसरी तरफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सबसे बड़े 50 पूंजीपतियों के 68607 करोड़ सरकारी बैंकों के लोन को माफ कर जले पर नमक छिडक़ने का काम कर रही है। केंद्र सरकार पीएम केयर्स फंड व जीएसटी की राशि से राज्यों का हिस्सा ना मालूम क्यों नहीं दे रही है ? उन्होंने बताया कि डीए बंद करने बाद जीपीएफ की ब्याज दर में कटौती कर कर्मचारियों पर एक और आर्थिक हमला किया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पूरी न होने के कारण ढेड महीने बाद हजारों की संख्या में अतिथि मजदूर अपने घरों को जा रहे, जिसकी अनुमति सरकार ने ही दी है। जब 4 घंटे के अंदर लाकडउन किया गया तो यही मजदूर पैदल ही अपने घरों को जा रहे थे, तो डंडे बरसाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी मजदूरों को 7500 रुपए मासिक और राशन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा करने की बजाय कारपोरेट्स को आर्थिक पैकेज देने के लिए देश में माहौल बनाया जा रहा है।
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X