Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

विधानसभा में कर्मचारियों की आवाज बने पंचकूला विधायक चंद्रमोहन

Updated on Monday, August 25, 2025 12:18 PM IST

अक्षय जाधव

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने नियमों के तहत अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा से संबंधित मामलों को प्रस्तुत करने और उन पर विचार करने के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल मॉडयूल विकसित करने का निर्णय लिया है। पोर्टल के शीघ्र ही लॉन्च होने की उम्मीद है। यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से मानूसन सत्र में पंचकूला विधायक चंद्र मोहन की तरफ से पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में दी है। विधानसभा में पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन हरियाणा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के आवाज बने हैं। सरकार ने  बताया गया कि हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चित्ता) अधिनियम के तहत पांच वर्ष से कम सेवा वाले संविदात्मक कर्मचारी इस अधिनियम के दायरे में नहीं आएंगे।

चंद्र मोहन ने अस्थायी कर्मचारियों केा नौकरी की सुरक्षा प्रदान करने के प्रस्ताव के विचाराधीन होने को लेकर सवाल किया। उक्त लाभ के कब तक शुरू करने की संभावना बारे पूछा। क्या पांच वर्ष से कम सेवा वाले अस्थायी कर्मचारियों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा चंद्र मोहन ने अन्य सरकारी विभागों या राज्य विश्वविद्यालयों (जैसे कुरुक्षेत्र) जहां इन अस्थायी कर्मचारियों ने पहले काम किया है और ईपीएफ में योगदान दिया है, की सेवा अवधि वर्तमान सेवा में गिनी जाएगी या नहीं।

इस पर मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए जवाब में बताया गया कि हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी नियमों के तहत सरकार के किसी विभाग में आंशिक रूप से और किसी बोर्ड, निगम, प्राधिकरण में किसी पद पर की गई संविदा सेवा को पांच वर्ष की संविदा सेवा निर्धारित करने के प्रयोजनार्थ गिना जाएगा। इसके बाद अन्य सरकारी विभागों में की गई सेवा अवधि को पांच वर्ष की सरकारी सेवा निर्धारित करने के प्रयोजनार्थ गिना जाएगा।

कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय जैसे राज्य विश्वविद्यालयों में सेवा अवधि के संबंध में, जहां ऐसे अस्थायी कर्मचारियों ने पहले काम किया हो और ईपीएफ में योगदान दिया हो, यह स्पष्ट किया जाता है कि हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी नियमों के तहत सरकारी संस्था की परिभाषा के अनुसार केवल सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम या प्राधिकरण के संविदात्मक कर्मचारी ही उक्त अधिनियम और नियमों के तहत लाभ के लिए पात्र हैं। इसलिए राज्य विश्वविद्यालयों में की गई संविदा सेवा को उक्त अधिनियम और नियमों के तहत लाभ के लिए नहीं गिना जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X