Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

पंचकूला के सेक्टर-20 - 21 में लगेंगी सेंसर वाली ट्रैफिक लाइट्स

Updated on Sunday, August 24, 2025 19:25 PM IST

अक्षय जाधव

पंचकूला। पंचकूला को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट ऑथोरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.मकरंद पांडुरंग ने नगर निगम आयुक्त तथा पीएमडीए, एमसीपी, एचएसवीपी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ पंचकूला शहर की सभी मुख्य सड़कों, चौकों और प्रमुख पार्कों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पांडुरंग ने रोड-गली की सफाई, सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई, ट्रैफिक अवरोधक जंक्शनों की पहचान एवं समाधान, ग्रीन बेल्ट और पार्कों में वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने एमसीपी को निर्देश दिए कि सड़कों की सही और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कचरा एकत्र करने के लिए ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएं जिससे जनता को और यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

पीएमडीए के सीईओ के.मकरंद पांडुरंग ने किया शहर का औचक निरीक्षण


मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हर्बल पार्कों का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण एवं मौजूदा शौचालयों के नवीनीकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी को सख्त आदेश दिए कि आवंटित सभी सिविल कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरे किए जाएं। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की मांग पर, सीईओ ने सेक्टर-20 और 21 की डिवाइडिंग रोड पर सेंसर आधारित दो ट्रैफिक लाइट लगाने की भी स्वीकृति दी गई।

पंचकूला के पार्कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप विकसित करने के निर्देश

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताऊ देवी लाल पार्क पहुँचे और सेक्टर 3/21, 20/21, 24/25, 25/26, 26/27, 27/28 तथा सेक्टर 23 की सभी सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने एचएसवीपी के साथ विकसित किए जा रहे मल्टी स्पेशलिस्ट पार्क का भी दौरा किया। उन्होंने इस पार्क के कार्य में धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई और मुख्य अभियंता, एचएसवीपी को निर्देश दिए कि इस पार्क का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्य अभियंता, एचएसवीपी को यह भी निर्देश दिए कि गोल्फ क्लब के पास पुल पर क्षतिग्रस्त ‘मैस्टिक अस्फॉल्ट’ को भी तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 
पंचकूला के कैक्टस गार्डन का निरीक्षण करते हुए के.मकरंद पांडुरंग ने संबंधित अधिकारियों को इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं टाउन पार्क का निरीक्षण कर पार्क में बच्चों के लिए बोटिंग हेतु वॉटर बॉडी विकसित करने और आकर्षक म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बोनसाई गार्डन और मेडिटेशन गार्डन को विशेषज्ञ एजेंसियों की सलाह से आधुनिक स्वरूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए।

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X