Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ देश के मॉडल शहर के रूप में होगा विकसित: निशांत यादव

Updated on Thursday, August 21, 2025 16:48 PM IST

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने उद्योग विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से चंडीगढ़ में एमएसएमई कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत पहला कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत को भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं से अवगत कराना और एमएसएमई को अगले स्तर तक ले जाने में सहायता प्रदान करना था। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे उद्योग विभाग चंडीगढ़ के सचिव आईएएस निशांत कुमार यादव ने बताया कि चंडीगढ़ में इस समय 55,000 एमएसएमई पंजीकृत हैं,जबकि चंडीगढ़ से संचालित कुल लगभग एक लाख एमएसएमई होने चाहिए, जो एक बड़ी संख्या है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग हर महीने विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा और एमएसएमई को इन पहलों से लाभ उठाना चाहिए।

चंडीगढ़ देश के मॉडल शहर के रूप में होगा विकसित:निशांत यादव
पीएचडीसीसीआई ने यूटी प्रशासन के साथ मिलकर शुरू की एमएसएमई कार्यक्रम श्रृंखला
हर माह होंगे उद्योगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम


पीएचडीसीसीआई के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधु सूदन विज ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र भारत के औद्योगिक परिदृश्य की रीढ़ है और भारत सरकार ने एमएसएमई को मज़बूत बनाने, उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और वैश्विक मूल्य को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उद्योग जगत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए, पीएचडीसीसीआई के चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने बताया कि रैंप योजना बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर आई है। एमएसएमई आज कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। चैंबर की एमएसएमई समिति के क्षेत्रीय संयोजक लोकेश जैन ने एमएसईएफसी सुविधा डेस्क के बारे में जानकारी दी। पर्व अरोड़ा, संयोजक, विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा समिति, पीएचडीसीसीआई ने बताया कि कैसे एमएसएमई सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर अपने ऊर्जा व्यय को कम कर सकते हैं। सौर ऊर्जा संयंत्र की लागत चार वर्षों के भीतर वसूल हो जाती है और सौर ऊर्जा संयंत्र का जीवनकाल 25 वर्ष का होता है। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने बताया कि रैंप योजना एमएसएमई के सामने आने वाली कई चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करती है। यह बाजार पहुंच में सुधार, डिजिटल अपनाने को प्रोत्साहित करने, गुणवत्ता और मानकों को बढ़ावा देने और कौशल पहलों का समर्थन करने पर जोर देती है। इस अवसर पर शिव शंकर, सह संयोजक, क्षेत्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, दीपक शर्मा, प्रशिक्षक जेम,टी.एच.आर. समद, डीजीएम, सिडबी, डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ अखिल, एसबीआई के एजीएम विवेक मित्तल ने अलग-अलग विषयों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X