Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

फोर्टिस में रोबोट-असिस्टड सर्जरी से जटिल हर्निया से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों का सफल इलाज

Updated on Tuesday, August 19, 2025 17:24 PM IST

चंडीगढ़।  फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के डिपार्टमेंट ऑफ जनरल, एंड मिनिमल इनवेसिव सर्जरी ने दुनिया के सबसे एडवांस्ड फोर्थ जेनरेशन रोबोट - दा विंची इलेवन के माध्यम से जटिल हर्निया से पीड़ित कई बुजुर्ग मरीजों को नई जिंदगी प्रदान की है। इन सभी मामलों में, समय पर इंटरवेंशन महत्वपूर्ण था, क्योंकि देरी से बुजुर्ग मरीजों को गंभीर समस्याएं हो सकती थीं। कई मामलों में तो उनकी जान तक को भी जोखिम हो सकता था। पहले मामले में एक 80 वर्षीय व्यक्ति को पेट में तेज दर्द, सूजन और तेज़ दिल की धड़कन की समस्या हो रही थी। उनकी पहले हर्निया की सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन वे बार-बार संक्रमण और लगातार बिगड़ते लक्षणों से पीड़ित रहे। कई अस्पतालों से कंसल्टेंशन और इलाज करवाने के बावजूद, उनकी बढ़ती उम्र के कारण उन्हें बार-बार सर्जरी न करने की सलाह दी गई।

फोर्टिस में रोबोट-असिस्टड सर्जरी से जटिल हर्निया से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों का सफल इलाज 

इस तकलीफ को सहन न कर पाने के कारण, मरीज़ ने फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के डॉ.इकबाल सिंह, सीनियर कंसल्टेंट और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से मुलाकात की। डॉ. सिंह ने उनकी स्थिति को रेकरेंट इनगुनियल हर्निया की समस्या के बारे में बताया। इस तरह के मामले में जब टिश्यूज पेट की दीवार, विशेष रूप से कमर के क्षेत्र में, या पहले की गई सर्जरी की जगह पर किसी छिद्र से बाहर निकल आते हैं, तो इस प्रकार की समस्या हो जाती है। इलाज में देरी से आंतों में रुकावट  हो सकती थी, जो एक संभावित घातक जटिलता थी। इसका तुरंत इलाज करने की जरूरत थी।
इस मामले की जटिलता के बावजूद, डॉ. सिंह ने रोबोट की सहायता से हर्निया रिपेयर सर्जरी करने का फैसला किया। मरीज़ की सर्जरी के बाद आसानी से रिकवरी हुई और प्रोसीजर के अगले ही दिन उसे छुट्टी दे दी गई। मरीज अब पूरी तरह से ठीक हो गया है और अपनी सामान्य जिंदगी जी रहा है। एक अन्य मामले में, एक 88 वर्षीय महिला को जटिल पित्ताशय (गाल स्टोन) की पथरी के साथ एक लार्ज इनसिजीनल हर्निया भी था। डॉ. सिंह ने रोबोट की सहायता से इनसिजीनल हर्निया रिपेयर और रोबोट की सहायता से कोलेसिस्टेक्टोमी (गाल ब्लेडर को हटाना) की सर्जरी की। मरीज़ की हालत में सुधार हुआ और प्रोसीजर के तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस नई शुरुआत के बारे में बात करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि हमने इनगुनियल हर्निया के लिए रोबोट-असिस्टड टीईपी  रिपेयर भी की है। यह एडवांस् टेक्नोलॉजी एबीडोमिनल कैविटी में प्रवेश किए बिना की जाती है, जिससे पेट के अंदर की जटिलताओं का जोखिम कम हो जाता है। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X