Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

न्यू चंडीगढ़ के पास 500 से अधिक पेड़ों की बलि, पहाड़ों का सीना छलनी, विनीत जोशी बोले- अफसर मौन, सिस्टम फेल

Updated on Tuesday, August 19, 2025 16:24 PM IST

 

चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते गांव सिसवां में कानून की धज्जियां उड़ाकर कई एकड़ पहाड़ समतल किए जा रहे हैं, 500 के लगभग पेड़ काटे जा चुके हैं और इसकी फॉरेस्ट, वाइल्ड लाइफ एवं पंचायत डिपार्टमेंट  में शिकायत लगाए जाने के बाबजूद अफसर आंखें और कान बंद करी बैठे है, कोई सुनवाई नहीं कर रहा, यह आरोप है पंजाब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी का जो की आज मीडिया को मौके पर साथ ले कर गए ।

500 से अधिक पेड़ों की बलि, पहाड़ों का सीना छलनी; विनीत जोशी बोले- अफसर मौन, सिस्टम फेल
न्यू चंडीगढ़ से सटे सिसवां में पहाड़ काटे, सैकड़ों पेड़ उखाड़े; वन विभाग चुप, बीजेपी नेता ने उठाई आवाज
पंचायती ज़मीन पर कब्जा कर काटे पहाड़, सिसवां पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप
सिसवां की हरियाली पर चला बुलडोज़र, पेड़-पहाड़ दोनों उजाड़े गए
प्राकृतिक धरोहर पर हमला: पीएलपीए और वाइल्डलाइफ एक्ट की खुलेआम अनदेखी 

सिसवां के सरपंच संजीव शर्मा, पंच अमनदीप शर्मा, लंबरदार शेर खान, मंडल प्रधान माजरी मंडल भाजपा मोहित गौतम व अन्य गांव वासियों की उपस्थिति में जोशी ने मौके का मुआयना करवाते हुए कहा कि जिस ज़मीन व पहाड़ की मलकियत सिसवां पंचायत के पास है उस पर कोई प्राइवेट आदमी कैसे कब्ज़ा कर सकता है। इतना ही नहीं पहाड़ की जमीन जिस खसरा नंबर 453 में आती है वह पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट 1900 की धारा 4 के तहत नोटिफाइड है ।  जिसका कारण से उस पहाड़ की जमीन पर ना खेती और न खुदाई  कर सकते ही, न पेड़ पौधे एवं घास काट सकते हो,  ना गाय, भैंस, बकरी को घास चरा सकते हो । किसी तरह की छेड़ छाड़ का प्रतिबंध है  तो फिर उसे काट कर समतल कैसे कर दिया गया ।

 

वन एवं जंगली जीव सुरक्षा विभाग पंजाब द्वारा सिसवां के इस रकबे को सिसवां कम्युनिटी रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया हुआ है जिसका मतलब है कि इस जमीन पर ऐसी कोई गतिविधि नहीं करनी होती जो वनस्पतियों और जीवों को नुकसान पहुंचाए, वहां की इकोलॉजी को बिगड़े पर यह सब तो इस पहाड़ को काट कर कर दिया गया। जोशी ने मांग की कि जिन लोगों ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर पहाड़ काटा है, 500 से ज्यादा पेड़ काटे हैं, उन सब पर तुरंत पी.एल.पी.ए. 1900, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, फॉरेस्ट एक्ट के संबंधित धाराओं एवं क्रिमिनल एक्ट के तहत सरकारी ज[मीन में गैर कानूनी से घुसने, कब्ज़ा करने के पर्चे दर्ज  किया जाएं। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X