Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

मनीषा मर्डर मामले में पुलिस के खुलासे दादरी जिले की सर्वखाप सहमत नहीं

Updated on Tuesday, August 19, 2025 16:15 PM IST

 
भिवानी। शिक्षिका मनीषा मौत मामले में भिवानी पुलिस के खुलासे दादरी जिले की सर्वखाप सहमत नहीं है। बाबा स्वामी दयाल धाम पर मंगलवार को आयोजित महापंचायत में पुलिस की थ्योरी पर असहमति जताई गई और खापों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है, जो पीड़ित  परिवार से मिलेगी।  इस प्रकरण को लेकर मंगलवार फोगाट खाप की अगुवाई में बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्वखाप व सर्वजातीय महापंचायत की गई। फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे पंचायत चली और इसमें 12 वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद खाप पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार का तन,मन व धन से साथ देने और जिले के मौजिज लोगों की 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। वहीं, दादरी जिले की खापों के पदाधिकारियों का एक सुर में कहना है कि अगर पीड़ित परिवार लड़ाई लड़ेगा तो अंत तक साथ देंगे। फिलहाल पुलिस के इसे आत्महत्या करार देने की कहानी से खापों के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं।
पुलिस के खुलासे दादरी जिले की सर्वखाप सहमत नहीं
सरकार को चेतावनी, मनीषा को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा
 
दादरी और भिवानी जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने की कड़ी निंदा की गई। खाप नेताओं ने कहा कि सरकार कुछ छिपा रही है और सच्चाई को दबाने के लिए इंटरनेट बंद किया गया है। महापंचायत ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर मनीषा को न्याय दिलाने में देरी हुई तो संघर्ष और बड़ा होगा। खाप नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। 

पंचायत में ये लिए फैसले-
फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया पंचायत में निर्णय लिया गया कि सभी खापों की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी, जो जल्द ही मनीषा के परिजनों से मिलेगी और न्याय की लड़ाई का रोडमैप तय करेगी। यह कमेटी प्रतिदिन ढाणी लक्ष्मण गांव पहुंचकर हालात पर नजर रखेगी। परिवार की सहमति से पूरे हरियाणा की खापों को एकजुट किया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X