Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में लैंड स्टैकिंग प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर लागू करने के लिए हुई बैठक

Updated on Monday, August 18, 2025 19:20 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में लैंड स्टैकिंग प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर लागू करने हेतु गठित समिति की पहली बैठक एस चोकलिंगम, प्रिंसिपल सेक्रेटरी एवं सीईओ, महाराष्ट्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त, चंडीगढ़ सहित अन्य समिति सदस्यों ने भाग लिया। लैंड स्टैक प्रोजेक्ट एक अग्रणी पहल है, जिसका उद्देश्य एक व्यापक, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-आधारित भूमि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली का निर्माण करना है। यह एकीकृत भूमि सूचना प्रणाली होगी जिसमें किसी भी भूमि से संबंधित सभी विवरण एक ही डेटाबेस में उपलब्ध रहेंगे। इसके माध्यम से विभागों तथा नागरिकों को मात्र एक क्लिक पर यह जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि कोई प्लॉट निर्माणाधीन है या नहीं। यह प्रणाली भूमि से संबंधित विश्वसनीय जानकारी की कमी को भी दूर करेगी, जो स्वामित्व, ज़ोनिंग या विधिक प्रतिबंधों की पुष्टि हेतु संपत्ति लेन-देन के समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 चंडीगढ़ में लैंड स्टैकिंग प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर लागू करने के लिए हुई बैठक

लैंड स्टैक प्रोजेक्ट के उद्देश्य एवं लक्ष्य हैं एकीकृत एवं पारदर्शी भूमि अभिलेख डेटाबेस का निर्माण, प्रमाणित डिजिटल रिकॉर्ड्स के माध्यम से संपत्ति लेन-देन को सरल बनाना, सटीक भू-स्थानिक आँकड़ों द्वारा शहरी नियोजन एवं आधारभूत ढांचे के विकास को सशक्त करना, तथा विवाद, मुकदमेबाजी और भूमि से जुड़े मामलों में देरी को कम करके नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करना। साथ ही, यह सुशासन को बढ़ावा देगा, जिसमें जवाबदेही, विभागीय समन्वय और न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त, ब्लॉकचेन और आधुनिक आईटी समाधानों का उपयोग कर आंकड़ों की प्रामाणिकता, गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने जोर दिया कि भूमि अभिलेख विभागों के नोडल अधिकारियों और एनआईसी अधिकारियों के बीच घनिष्ठ समन्वय आवश्यक है, ताकि डिजिटलीकरण का उद्देश्य पूर्ण रूप से हासिल हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि नक्शों और अभिलेखों के डिजिटलीकरण हेतु DoLR दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए, प्रक्रिया शुरू करने से पहले स्पष्ट प्रोटोकॉल स्थापित हों, और विभागों में नये कॉलम जोड़ने के बजाय मौजूदा कॉलम को अपडेट किया जाए ताकि समानता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लॉकचेन आधारित समाधानों का उपयोग कर सटीक, सुरक्षित और छेड़छाड़-रोधी रिकॉर्ड-कीपिंग सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त, चंडीगढ़ ने आश्वासन दिया कि प्रशासन लैंड स्टैक प्रोजेक्ट के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए पूर्णत प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस पहल की पारदर्शिता, जवाबदेही और भूमि प्रशासन की दक्षता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन इस परियोजना के सहज क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सभी सहयोग प्रदान करेगा, जिसमें समर्पित मानव संसाधन, विभागीय समन्वय और एनआईसी को तकनीकी सहयोग शामिल है। उन्होंने पुन आश्वस्त किया कि प्रशासन माननीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए सभी सुझावों को अपनाएगा और निर्धारित समयावधि में परियोजना पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास करेगा, ताकि यह देश के अन्य भागों में भी अनुकरणीय मॉडल बन सके। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X