Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

बीएसएफ ने पाकिस्तान की हरकतों का दिया जवाब, अमृतसर से हथियार,ड्रोन व हेरोइन बरामद

Updated on Friday, August 15, 2025 17:06 PM IST

चंडीगढ़। पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत की शांति भंग करने का प्रयास किया है। पाकिस्तान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में हथियार गिराए गए हैं। बीएसएफ ने बुधवार की रात सीमावर्ती जिलों में सक्रियता दिखाते हुए पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंह तोड़ जवाब दिया। पहला ऑपरेशन फिरोजपुर सेक्टर के हजारा गांव के पास सतलुज नदी किनारे हुआ। खुफिया सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति रात के अंधेरे में सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर सकता है। जवानों ने ‘रिवर एम्बुश’ बिछाया और इलाके की चौकसी तेज कर दी। बीएसएफ की तरफ से घेराबंदी की गई और संदिग्ध को दबोच लिया गया। शुरुआती पूछताछ में उसके संभावित पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

बीएसएफ ने पाकिस्तान की हरकतों का दिया जवाब

फिरोजपुर में सतलुज किनारे से संदिग्ध काबू, अमृतसर से हथियार,ड्रोन व हेरोइन बरामद


दूसरा ऑपरेशन अमृतसर जिले के निस्सोके गांव के खेतों में चला। बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए एक खेप गिराने की तैयारी है। जवानों ने खेतों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। थोड़ी देर बाद घास के बीच छिपा एक क्वाडकॉप्टर बरामद हुआ। यह सिर्फ एक ड्रोन नहीं था—इसके पेलोड में 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 100 जिंदा कारतूस और 4 पैकेट हेरोइन (कुल वजन 4.135 किलो) थे। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अब सीमा पर चुनौती ‘दोहरी’ है—एक तरफ पुराने जमाने की घुसपैठ के रास्ते, दूसरी तरफ आधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल। ड्रोन ज्यादातर रात में उड़ाए जाते हैं, जीपीएस और ऑटो-पायलट मोड पर, ताकि ऑपरेटर को खुद भारतीय सीमा में आने की जरूरत न पड़े। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारे लिए अब जमीन और आसमान, दोनों पर बराबर नजऱ रखना ज़रूरी हो गया है। यही वजह है कि हम हाई-टेक सेंसर, नाइट विजऩ और लोकल इंटेलिजेंस के साथ लगातार तालमेल बनाए रखते हैं। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X