Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

छाता लाने वाले की ही मिलेगी शराब

Updated on Friday, May 08, 2020 00:56 AM IST

त्रिपुरा, 7 मई।  आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस यानी कोविड 19 से जंग लड़ रही है। भारत में कोरोना के करीब 50 हजार मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में से पांच राज्यों को कोरोना से मुक्त करार दिया गया था, इसमें त्रिपुरा भी शामिल था।लेकिन अब एक बार फिर से त्रिपुरा में कोरोना मुक्त होने के बाद बुधवार रात राज्य में कोरोना के एक साथ सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे यहां भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ के 22 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। वहीं आज गुरुवार से त्रिपुरा में भी शराब की बिक्री शुरु हो चुकी हैं ऐसे में शराब की दुकानों पर शराब खरीदते समय लोगों द्वारा सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां न उड़ाई जाएं इसके लिए सरकार ने एक अनोखा आदेश जारी किया हैं। त्रिपुरा ही नहीं केरला की तर्ज पर तमिलनाडू में भी शराब के ग्राहकों के लिए ये अनोखा नियम लागू कर दिया गया हैं। ये अनोखा फरमान ये हैं कि त्रिपुरा में शराब की दुकानों पर कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सोशल डिस्‍टेंसिंग बनाने के लिए जिला निगम ने मंगलवार को क्षेत्र में शराब की दुकानों के बाहर शराब खरीदने समय छतरियां लेजाना अनिवार्य कर दिया हैं ताकि वो दुकान के सामने जब लाइन लगाकर खड़े हो तो छतरियां खोलकर खड़े हो ताकि दो लोगों के बीच में दूरी बनी रहे। बता दें आज से ही राज्य में शराब की दुकानें 7 मई से खुलेंगी।जिला प्रशासन द्वारा लागू किए गए इस नियम का पालन करना अतिआवश्‍य हैं , जब लोग दुकानों के बाहर शराब खरीदने के लिए लाइन में लगते हैं। इस कदम से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि सामाजिक दूरी के मानदंड यथावत बने रहें और टूटे नहीं। बता दें सबसे पहले केरल के अलप्पुझा जिले के थन्नेर्मुकोम के ग्रामीणों द्वारा शराब की दुकानों पर सोशल डिसटेसिंग के लिए ये नियम लागू किया गया था इसके बाद तमिलनाडु और त्रिपुरा में भी ये नियम लागू किया जा चुका हैं। रिपोर्टों के अनुसार, चल रहे COVID-19 महामारी के समय में उचित भौतिक दूरी बनाए रखने के लिए छतरियों को शामिल करने का अनूठा विचार हैं इस विचार को राज्य के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने थन्नेर्मुकोम ग्राम परिषद में प्रस्तावित किया था, जो उनके पुराने विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। शराब की दुकानें खोलने के बारे में सरकार का आदेश के बाद लोगों ने इस नियम का पालन किया।गौरतलब है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को दो और हफ्तों तक विस्तारित करने के तुरंत बाद, सरकार ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में रियायतें  प्रदान की थी। जिनमें से एक आरेंज जोन और ग्रीन जोन में शराब कीदुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की थी। हालांकि, सरकारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि एक बार में पांच से अधिक लोगों को शराब की दुकानों के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी क्योंकि ग्राहकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कम से कम छह फीट की दूरी पर खड़ा होना चाहिए। संशोधित दिशानिर्देश पढ़ते हैं, "शराब की दुकानों और पान की दुकानों को एक दूसरे से न्यूनतम छह फीट की दूरी  सुनिश्चित करते हुए हरे क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति दी जाएगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि दुकान पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति मौजूद न हों। "

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X