Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में सरहद पार से हथियारों की तस्करी नैटवर्क का पर्दाफाश; 10 पिस्तौलों सहित एक काबू

Updated on Thursday, July 17, 2025 20:57 PM IST

अमृतसर, 17 जुलाईः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान, काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआइ) अमृतसर ने पाकिस्तान से सम्बन्धित सरहद पार से ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल के एक संचालक को .30 बोर की 10 आधुनिक पिस्तौलों और मैगज़ीनों सहित गिरफ़्तार करके इस माड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति की पहचान हरजिन्दर सिंह निवासी गाँव डल्ल, तरन तारन के तौर पर हुई है। बताने योग्य है कि वह एक बदनाम नशा तस्कर है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित दो मामले दर्ज हैं और हाल ही में वह जेल से ज़मानत पर रिहा हुआ है।

गिरफ़्तार मुलजिम पाकिस्तान-आधारित तस्कर के साथ मिल कर रहा था काम: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब में अपराधी तत्वों को बेचे जाने थे यह बरामद किये गए हथियार

यह सफलता सीआइ अमृतसर द्वारा सरहद पार से नशीले पदार्थों और ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले ऐसे माड्यूल के तीन गुर्गों - सरबजीत सिंह और कुलविन्दर सिंह दोनों निवासी फ़िरोज़पुर और अशमनदीप सिंह निवासी तरन तारन को आठ आधुनिक हथियारों, 1 किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद सहित गिरफ़्तार करके इस माड्यूल का पर्दाफाश करने से पंद्रह दिनों के बाद हासिल हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम पाकिस्तान आधारित तस्कर जो सरहद पार से हथियारों की खेप भेजने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहा है, के साथ मिलकर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार मुलजिम राज्य में आपराधिक गतिविधियों को हवा देने के इराद से राज्य भर के अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

इस आपरेशन के बारे जानकारी देते हुये डीजीपी ने कहा कि सीआइ अमृतसर की टीमों को तरन तारन के गाँव डल्ल के नज़दीक पड़ते भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र से हथियारों की खेप प्राप्त होने के बारे ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि इस जानकारी पर तुरंत कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों ने संदिग्ध हरजिन्दर सिंह को अमृतसर-झबाल सड़क पर बोहड़ू पुल के नज़दीक रोका, जब वह किसी पार्टी को खेप डिलीवर करने जा रहा था और उसके कब्ज़े में से ग़ैर- कानूनी हथियार बरामद किये।

उन्होंने बताया कि इस मामले के अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने और उस व्यक्ति जिसको यह खेप डिलीवर की जानी थी, की पहचान करने के लिए आगे जांच जारी है।

इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 39 तारीख़ 17- 07- 2025 को हथियार एक्ट की धाराओं 25, 25(1) (ए) और 25(1) (बी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के अंतर्गत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X