Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विश्व मंच पर हरियाणा पुलिस की धाकः वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन, जीते कुल 18 पदक - 6 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य

Updated on Thursday, July 17, 2025 20:54 PM IST

चंडीगढ़, 17 जुलाई। विश्व पुलिस एवं फायर खेल-2025 में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और विभाग का नाम रोशन किया है। 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, तैराकी और ट्रैक एंड फील्ड जैसी स्पर्धाओं में भाग लेते हुए इन खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक अर्जित किए।

पुलिस महानिदेशक ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई, भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बढ़ाया मनोबल



पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बढ़ाया मनोबल
हरियाणा की पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी को बख़ूबी निभाते हैं, बल्कि खेलों में भी अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभागीय खेल संस्कृति को और सशक्त बनाएगी तथा अन्य कर्मियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन दिया जाए ताकि वे आगामी आयोजनों में और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

विभिन्न स्पर्धाओं में हरियाणा पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विश्व खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने कुश्ती में रजत और कांस्य पदक हासिल किए। सीआईडी से इंस्पेक्टर अनीश ने रिस्ट रेसलिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर सभी को गर्वित किया। सीएसओ मधुबन में तैनात इंस्पेक्टर निर्मला ने कुश्ती तथा डबवाली युनिट से इंस्पेक्टर नवीन मोर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त, सीएसओ मधुबन मे तैनात एएसआई निर्मला तथा एएसआई संतोष ने भी कुश्ती और रिस्ट रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी प्रकार, कैथल से इंस्पेक्टर सुरेंदर ने रिस्ट रेसलिंग में रजत पदक प्राप्त किया। पांचवीं बटालियन एचएपी से हेड कॉन्स्टेबल संजीत ने बॉक्सिंग स्वर्ण जबकि 5वीं बटालियन एचएपी से एसआई जगबीर ने आर्म रेसलिंग तथा चैथी बटालियन एचएपी एएसआई दलजीत ने रिस्ट रेसलिंग में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार, गुरुग्राम से एसआई राजबीर ने पावरलिफ्टिंग में रजत (बेंच प्रेस) और कांस्य (पुश पुल) पदक जीते। हरियाणा पुलिस अकादमी से महिला हैड कांस्टेबल सुदेश ने बॉक्सिंग में रजत और सीएसओ मधुबन से कांस्टेबल रितु ने तैराकी में रजत पदक हासिल किया।

हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी श्री दीपक गहलावत ने अमेरिका में आयोजित वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 की पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। हालांकि वे इन दिनों प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी प्रकार सीआईएसएफ युनिट से प्रतिनियुक्ति पर एचएपी मधुबन में तैनात इंस्पेक्टर सत्यवान ने रेसलिंग में रजत पदक प्राप्त किया है।

वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2023 में भी रहा हरियाणा का दबदबा
साल 2023 और 2025 के वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना करने पर यह स्पष्ट होता है कि हरियाणा पुलिस लगातार अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्टता की नई मिसालें कायम कर रही है। वर्ष 2023 में कनाडा के विन्निपेग में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस ने कुल 14 पदक हासिल किए थे, जबकि वर्ष 2025 में अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 पदक जीतकर पदक संख्या में वृद्धि दर्ज की। यह हरियाणा पुलिस की खेल संस्कृति, खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण व प्रोत्साहन का परिणाम है, जो राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर लगातार मजबूत बना रहा है।

हरियाणा पुलिस का बढ़ता सम्मान
श्री कपूर ने कहा कि यह हरियाणा पुलिस की कर्मठता, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है कि विभाग से जुड़े खिलाड़ी अब वैश्विक मंच पर भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहे हैं। विभाग को गर्व है कि उसके अधिकारी और जवान हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X