Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मकान में लगी आग, जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

Updated on Sunday, December 10, 2017 23:51 PM IST

चंडीगढ़ ,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : सेक्टर-40 ए स्थित हाउसिंग बोर्ड के मकान में शनिवार सुबह छह बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। उस समय वह सो रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने उनका शव बाहर निकाला। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान राज कौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस जांच कर रही है कि क्या कोई शुक्रवार रात राजकौर से मिलने आया था या उनके घर में रुका था?

मौके पर सीएफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। इसके अलावा एक वालंटियर की मकान के सामने ड्यूटी भी लगाई है।

पड़ोसी युवक ने घर से उठता देखा धुआं

पड़ोसी युवक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे उसने राजकौर के घर से धुआं उठता देखा। इसकी जानकारी उसने पास ही रहने वाली राजकौर की बड़ी बेटी बबली और उसके परिवार को दी। बबली ने तुरंत वहां पहुंची और बाहर से कई आवाजें लगाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने के बाद पड़ोसियों ने खिड़की का कांच तोड़ दिया। इसी बीच दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद राजकौर का शव बाहर निकाला।

बेटी के घर चल रही थी शादी की तैयारी

राजकौर की तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी डेराबस्सी, दूसरी बेटी मोहाली और तीसरी उनके घर के पास ही रहती है। बेटे की भी शादी हो चुकी है, लेकिन किन्ही कारणों के चलते उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है। बेटे का भी अस्पातल में इलाज चल रहा है। काफी दिन से राजकौर घर में अकेली रह रही थी। मोहाली में रहने उनकी नातिन की इसी माह शादी है, जिसकी तैयारी चल रही थी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X