Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

नपुंसकता एवं बांझपन का सबसे बड़ा कारण बनी आधुनिक जीवनशैली : डा. ऋषिकेश पाई

Updated on Monday, March 24, 2025 18:07 PM IST

पंचकूला । गाइनोकोलोजिस्ट तथा आईवीएफ माहिर डाक्टर ऋषिकेश पाई ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस  दौरान बताया कि आधुनिक जीवन शैली ने मर्दों एवं औरतों की बच्चे पैदा करने की समर्था शक्ति पर बड़ा हमला किया है। फेडरेशन आफ ओवेसटेट्रिक्स एंड गाइनोकालोजिकल सोसाइटी आफ इंडिया के अध्यक्ष डा. ऋषिकेश पाई के साथ इस अवसर पर फोर्टिस ब्लूम आईवीएफ विभाग की प्रमुख डा. पूजा मेहता एवं सलाहकार डा. शोभना वर्मा  भी मौजूद थी।

डॉ. पूजा मेहता ने कहा कि कृत्रिम गर्भधारण (आईवीएफ) के बार-बार असफल होने के बावजूद महिलाएं सामान्य तरीके से गर्भधारण कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि एक बेहतरीन आईवीएफ लैब तक पहुंच से प्रजनन की सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और अंडाणु व शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है।

भारत में 30 प्रतिशत पुरुष समस्याएं गर्भपात का कारण: डॉ. शोभना वर्मा

इस मौके पर डा. पाई ने अपने तजुर्बें तथा दुनिया भर के माहिरों द्वारा किए गए अध्यन्नों के हवाले से बताया कि बड़ी उम्र में किए जाते विवाह, पौष्टिक तथा संतुलित खुराक की कमी, बढ़ता वजन, शारीरिक कसरत न करना, कैफिन सहित चिट्टे जैसी खतरनाक ड्रगज, शराब तथा सिगरेट के सेवन ने मर्दों तथा महिलाओं की प्रजन्न शक्ति पर गहरी चोट पहुंचाई है। डॉ. पाई ने कहा कि सफल आईवीएफ प्रक्रिया के लिए भ्रूण निर्माण के दौरान अच्छी लैब स्थितियों की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि इसकी सफलता दर 35 वर्ष की आयु के दौरान 40 से 50 प्रतिशत तक होती है। उन्होंने एक दंपति  का उदाहरण देते हुए बताया कि पति के शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता अत्यधिक कम थी। जब उनका डीएनए फ्रेग्मेंटेशन इंडेक्स  परीक्षण किया गया तो उसकी मात्रा 35 प्रतिशत से अधिक पाई गई। इसके बाद महिला के आवश्यक परीक्षण किए गए। तीन महीने के उपचार के बाद, वे प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में सक्षम हो गए। उन्होंने बताया कि इस तकनीक की मदद से वे कई दंपतियों को माता-पिता बनने में सफलतापूर्वक सहायता कर चुके हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. मेहता ने कहा कि महिलाओं में गंभीर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और दोनों फेलोपियन ट्यूबों का अवरुद्ध होना, बांझपन के दो प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास नवीनतम तकनीकें और उपचार विधियां हैं, जिनके माध्यम से ऐसी महिलाओं का सफल इलाज किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह धारणा गलत है कि आईवीएफ उपचार सफल नहीं होता। यह एक नई जीवन प्रक्रिया को जन्म देने की तकनीक है, जिसकी सफलता दर उम्र के अनुसार बदलती रहती है। आईवीएफ की असफलता के कारण भ्रूण, अंडाणु और शुक्राणु से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. शोभना वर्मा ने कहा कि भारत में 30 प्रतिशत पुरुषों की समस्याएं भी बांझपन का कारण बनती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वे 100 में से 90 दंपतियों का सफल उपचार कर चुके हैं। गर्भपात के कारणों की पहचान कर ही उसका सफल इलाज किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X