Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आग

Updated on Monday, March 24, 2025 10:10 AM IST

नई दिल्ली। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में बीते दिनों चली आंधी और बारिश से मौसम भले सुहाना हो गया हो, लेकिन अब आने वाले दिनों में आसमान से आग बरसने वाली है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 2-3 दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। हालांकि कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय

अगर बीते 24 घंटे की बात करें, तो ओडिशा और केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिली। इसके अलावा उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कुठ हिस्सों में ओलावृष्टि देखने को मिली।

वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय में तेज हवा और आंधी से मौसम ने नरमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक, केंद्रीय उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर असम और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

  • मौसम विभाग के मुताबिक, इराक के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। हालांकि इसका असर फिलहाल देखने को नहीं मिलेगा। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश स्थानों पर 24 मार्च को भीषण आंधी की संभावना जताई गई है।
  • देश के अधिकांश स्थानों पर अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

इन स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी

मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गुजरात में भी अगले 3 दिेनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

24 मार्च को तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघायल, नगालैंड, ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 25 मार्च को तमिलनाडु और कर्नाटक में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी है। वहीं 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X