Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

बिहार सरकार के अधीन बिहार फाउंडेशन 22 मार्च को मनाएगा बिहार दिवस

Updated on Thursday, March 20, 2025 19:59 PM IST

चंडीगढ़ । पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर का बिहार फाउंडेशन, बिहार सरकार के अधीन 22 मार्च को चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित कलाग्राम में बिहार दिवस का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दस प्रतिष्ठित बिहारी व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बिहार फाउंडेशन के चैप्टर अध्यक्ष डॉ. रुपेश सिंह ने कलाग्राम में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि बिहार 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश शासन के दौरान एक अलग राज्य बना था और इस ऐतिहासिक दिन को हर वर्ष बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन शनिवार दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा जिसमें हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन  के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, आईएएस मुख्य अतिथि होंगे।

चैप्टर सचिव बिनय शंकर झा के अनुसार, इस कार्यक्रम में बिहार के लोकगीतों सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आमंत्रित अतिथियों को पारंपरिक बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा और विभिन्न मिठाइयां परोसी जाएँगी। इसके अलावा, भागलपुरी सिल्क और मधुबनी पेंटिंग्स जैसी हस्तकला को प्रदर्शित करने के लिए 12 स्टॉल लगाए जाएँगे।

वाइस चेयरमैन नीरज सिंह ने बिहार की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए बताया कि विज़िटर्स को पौधे उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। साथ ही, हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जय श्री कृष्ण जय मधुसूदन ट्रस्ट के प्रभु नाथ शाही द्वारा संचालित ट्री एंबुलेंस भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी।

चैप्टर के कोषाध्यक्ष पल्लव कुमार ने कहा कि निवेश, पर्यटन, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार की पुस्तकों और साहित्य को भी दर्शकों के बीच वितरित किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार की एक पहल है जिसका मक़सद राज्य के बाहर दुनिया भर में रह रहे बिहारी समाज के लोगों और उनके गृह राज्य के बीच जुड़ाव को और मजबूत किया जा सके और उनके बीच एक सेतु स्थापित हो।

Readers' Comments
Sushil Kumar 3/20/2025 11:05:04 PM

All are requested to please spread this message to all group & appeal to join the same for more participate .

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X