Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

जेएनएनयूआरएम के तहत मलोया में बने करीब दो सौ मकानों का आवंटन नहीं हुआ

Updated on Monday, March 17, 2025 11:19 AM IST

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर में भारत सरकार ने माना है कि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत मलोया में निर्मित मकानों में से लगभग 200 मकान अभी तक आवंटित नहीं किए गए हैं, जो योजना अब 31 मार्च, 2014 को जेएनएनयूआरएम के बंद होने के बाद किफायती किराया आवास परिसरों में परिवर्तित हो गई है।

उल्लेखनीय है कि सांसद द्वारा केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय को पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया है कि सरकार 25 जून, 2015 से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ सभी मौसमों के लिए पक्के मकान उपलब्ध करा रही है। यह योजना चार विभिन्न श्रेणियों, बेनिफिशरी लेड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी), अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी), इन-सीटू स्लम रीडिवेलपमेंट (आईएसएसआर) और क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है।  यह योजना विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कार्यान्वित की जाती है। 

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री ने सांसद मनीष तिवारी के सवाल का दिया जवाब

इस श्रृंखला के अंतर्गत राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 3 मार्च, 2025 तक भेजे गए प्रस्तावों के तहत मंत्रालय द्वारा कुल 118.64 लाख मकानों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 112.23 लाख मकानों का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है और चंडीगढ़ समेत देशभर में 90.56 लाख मकान लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं।

इसके अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुल 1255 परिवारों को योजना की सीएलएसएस श्रेणी के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। लेकिन जेएनएनयूआरएम के तहत चंडीगढ़ के मलोया में किफायती किराया आवास परिसरों के रूप में स्थापित 2195 घरों में से केवल 1997 घर ही लाभार्थियों को किराये के आधार पर आवंटित किए गए हैं और ये वर्तमान में उपयोग में हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X