Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

वडोदरा कार एक्सिडेंट में घायल व्यक्ति ने दिया बयान, आरोपी रक्षित चौरसिया पर लगाया गंभीर आरोप

Updated on Monday, March 17, 2025 11:19 AM IST

नई दिल्ली। वडोदरा में हुई भयानक कार दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने अब बताया है कि आरोपी मजे के लिए गाड़ी तेज गति में चला रहा था और फिर उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

घायल व्यक्ति ने किया बड़ा दावा

घायल व्यक्ति की पहचान विकास केवलानी के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह अपनी सोसायटी के दो लोगों के साथ बाहर निकला था। बता दें, इस दुर्घटना में विकास केवलानी और अन्य तीन लोग घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हेमाली पटेल नामक एक महिला की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी।

विकास केवलानी ने बताया कि, "मैं और मेरे सोसायटी के दो और लोग, जिसमें हेमाली पटेल और उसके पति शामिल हैं, हम अपनी बाइक से बाहर निकले थे। फिर अचानक एक तेज रफ्तार कार ने हमारे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जब में गिरा जो मैं जाग गया और मैंने देखा कि कार ने दूसरे वाहन को भी टक्कर मारी है।" घायल विकास ने दावा किया है कि आरोपी रक्षित चौरसिया मौज-मस्ती के लिए तेज गति से गाड़ी चला रहा था। उसने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे में लग रहा था।

'आरोपी मौज-मस्ती के लिए कर रहा था ऐसा'

घायल व्यक्ति ने कहा, "ऐसी चीजों को सिर्फ जुर्माने से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। जुर्माना इसका समाधान नहीं है। उन्हें अपनी गलतियों का एहसास तभी होगा जब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी नशे में लग रहा था और वो मौज-मस्ती के लिए तेज गति से गाड़ी चला रहा था।"

वडोदरा कार दुर्घटना में क्या हुआ?

शुक्रवार की सुबह 23 वर्षीय रक्षित चौरसिया ने गुजरात के वडोदरा में कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। रक्षित जो दुर्घटना के समय कथित तौर पर नशे की हालत में था, उसने नशे में होने से इनकार किया है।

उसने पुलिस को बताया कि वह 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाकर जा रहा था। सड़क पर गड्ढों के कारण उसका नियंत्रण खो गया और यह दुर्घटना घट गई। हालांकि, आरोपी रक्षित को पकड़ने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वो नशे में लग रहा था और दुर्घटना के बाद कार से निकल कर वो 'एक और राउंड'-'एक और राउंड' चिल्ला रहा था।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X