Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

रायसीना डायलॉग के दसवें संस्करण में 125 देशों के 3,500 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

Updated on Monday, March 17, 2025 11:19 AM IST

नई दिल्ली। भू-राजनीति व भू-आर्थिकी पर भारत के तीन दिवसीय प्रमुख सम्मेलन रायसीना डायलॉग के दसवें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उद्घाटन करेंगे। इसमें 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री साइबिहा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री लक्सन उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। रायसीना डायलॉग का आयोजन ऑब्जर्बर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विदेश मंत्रालय की साझेदारी से किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष व शासनाध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग व प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अगुआ, शिक्षाविद, पत्रकार, रणनीतिक मामलों के जानकार एवं अग्रणी थिंक टैंक के विशेषज्ञ शामिल हैं।

20 देशों के विदेश मंत्री लेंगे हिस्सा

  • अधिकारियों का कहना है कि 20 देशों के विदेश मंत्री इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका रूस के साथ अस्थायी युद्धविराम कराने का प्रयास कर रहा है।
  • उनके अलावा क्यूबा, स्लोवेनिया, लक्जेमबर्ग, लिकटेंस्टीन, लाटविया, मोल्दोवा, जॉर्जिया, स्वीडन, स्लोवाक गणराज्य, भूटान, मालदीव, नार्वे, थाईलैंड, एंटीगुआ व बारबुडा, पेरू, घाना, हंगरी और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी डायलॉग में हिस्सा लेंगे।
  • इस वर्ष के डायलॉग की थीम है, 'कालचक्र- पीपुल, पीस एंड प्लानेट।' विदेश मंत्रालय के अनुसार, लगभग 125 देशों के 3,500 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड के पीएम से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को भारत यात्रा पर आए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की। लक्सन 16 से 20 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। जयशंकर ने मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट में कहा, 'न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात करके खुशी हुई। हमारे दीर्घकालिक संबंधों को और गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। रायसीना डायलाग, 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी भागीदारी की प्रतीक्षा है।' प्रधानमंत्री लक्सन सोमवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X