Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में तिलक होली के साथ मनाई ‘ग्रीन चंडीगढ़-ग्रीन होली’

Updated on Thursday, March 13, 2025 19:44 PM IST

चंडीगढ़। देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सोरेम, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धनास और किताबघर, चंडीगढ़ के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने वीरवार को ‘ग्रीन चंडीगढ़-ग्रीन होली’ समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में युवसत्ता के स्वयंसेवकों द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के ईआईएसीपी पीसी हब के साथ समन्वय में आयोजित किया गया था। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ऋचा शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी के बिना और फूलों व रसोई सामग्री से बने घरेलू रंगों के साथ होली उत्सव मनाने को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कॉलेज कैंपस में यह कार्यक्रम आयोजित किया।

उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमें ‘ग्रीन अर्थ-ब्लू स्काइज’ के संदेश के साथ पतंगबाजी, होली के आर्गेनिक रंग बनाने की वर्कशॉप, किसान भवन क्रासिंग पर पब्लिक फ्लैश मॉब शामिल थे। चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के ईआईएसीपी पीसी हब में प्रोग्राम आफिसर मोहित बधवार ने इस अवसर पर पर्यावरण अनुकूल होली उत्सव मनाने का संदेश देते हुए शपथ दिलाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि होलिका दहन के लिए लकड़ी के साथ-साथ गाय के गोबर के उपले भी जलाए जा सकते हैं। इसके बाद युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा, पर्यावरण विभाग के मुकेश कुमार और मोहित बधवार ने ‘आई एम द चेंज-ग्रीन होली-ग्रीन चंडीगढ़’ थीम पर आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और महात्मा गांधी की आत्मकथा देकर सम्मानित किया।

पीपीटी मेकिंग प्रतियोगिता में नैंसी, तनीषा, फूल जहां, अदिति शर्मा, रील मेकिंग प्रतियोगिता में अमीना खातून, चाहत, तनीषा, पुष्पा, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में नीरू जैन, अमीना खातून, चाहत, नैंसी, उपासना, भाषण प्रतियोगिता में शायना, रितु शर्मा, सोनाली भार्गव, समृद्धि और पारंपरिक मिलेट्स स्वीट्स प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी, पुष्पा, गौरी, निकिता और अफसाना को पुरस्कृत किया गया। अपने संदेश में चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के डॉयरेक्टर व मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है - दुनिया को खुशी, दोस्ती, प्यार से रंगें और पर्यावरण के अनुकूल 'ग्रीन होली' मनाएं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X