Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

जगमोहन सिंह ने फाइनेंशियल एंपावरमेंट कार्यक्रम "कैश फ्लो समिट 2025" का किया ऐलान

Updated on Thursday, March 13, 2025 18:20 PM IST

चंडीगढ़ ।  कैश फ्लो विशेषज्ञ सीए जगमोहन सिंह ने ऐतिहासिक कैश फ्लो रेवोल्यूशन इंडिया टूर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और आधिकारिक रूप से आगामी कैश फ्लो समिट 2025 की घोषणा कर दी है। यह भारत का सबसे बड़ा फाइनेंशियल एंपावरमेंट कार्यक्रम होगा। यह इवेंट 22 मार्च  को यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस समिट में  दस हजार से अधिक कारोबारियों के भाग लेने की उम्मीद है, और इसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता और बिजनेस  के लाभ को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

कैश फ्लो रेवोल्यूशन इंडिया टूर 21 दिनों तक चला और दस हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा के दौरान 30+ प्रमुख व्यापारिक शहरों को इसने कवर किया। यह एक तब्दीली लाने वाली पहल थी। इस यात्रा का उद्देश्य उद्यमियों को कैश-रिच और लाभदायक कारोबार खड़ा करने में मदद करना था। 15 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक जगमोहन सिंह ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में कैश-रिच बिजनेस सेशंस आयोजित किए। हजारों उद्यमियों, एमएसएमई और व्यापारिक नेताओं ने इन सेशंस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने कैश फ्लो प्रबंधन, और लाभ को बढ़ाने के साथ साथ, फाइनेंशियल कंट्रोल टूल्स और बिजनेस बजटिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

जगमोहन सिंह ने इस टूर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद व्यवसायों के लिए संगठित वित्तीय शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता केवल संख्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यवसाय की दिशा और भविष्य पर नियंत्रण प्राप्त करने की प्रक्रिया है।

कैश फ्लो समिट 2025 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि

"यह समिट भारतीय उद्यमियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। हमारा लक्ष्य एक सशक्त आंदोलन बनाना है, जहां व्यवसायी अपनी वित्तीय स्थिति को नियंत्रित करना, मुनाफे को बढ़ाना और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करना सीखें। भारत टूर की अभूतपूर्व सफलता के बाद, यह समिट विशेषज्ञों और बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाकर फाइनेंशियल एंपावरमेंट को और भी बड़े स्तर तक ले जाएगी।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X