Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

रोमांचक मैच में एजी हिमाचल टीम को हराकर एजी हरियाणा टीम ने जीता नार्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट

Updated on Thursday, March 13, 2025 10:39 AM IST

चंडीगढ़।  कार्यालय महालेखाकार  पंजाब एवं यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट के चार दिवसीय आईए एंड एडी नार्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच, बुधवार को बाबा बालक नाथ मंदिर कांप्लेक्स कैंबवाला चंडीगढ़, स्टेडियम में खेला गया।

फाइनल मैच में एजी हिमाचल की टीम ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, सात विकेट के नुकसान पर, टूर्नामेंट का अभी तक का सर्वाधिक 204 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जवाब में हिमाचल की टीम ने भी कांटे की टक्कर दी, परन्तु, मैच की अंतिम गेंद तक 194 रन ही बटोर सके और  हरियाणा की टीम 10 रनों से, टूर्नामेंट जीतकर, नॉर्थ जोन की चैंपियन बन गई।

मैच में, हिमाचल के बैट्समैन रवि ठाकुर ने धुंआधार पारी खेलते हुए, 34 गेंदों में, सर्वाधिक 81 रन मारे और वहीं चैंपियन बनी हरियाणा की टीम के कप्तान माइकल विशाल ने 4 ओवरों में 4 विकेट झटककर अपनी टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

मुकाबले के अंतिम दिन के मुख्य अतिथि नवनीत गुप्ता, प्रधान महालेखाकार  हरियाणा, अपने कार्यालय की टीम की जीत से गदगद हो गए और उन्होंने अपने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और भरपूर प्रशंसा भी की। वहीं हिमाचल की टीम ने भी टूर्नामेंट की उपविजेता टीम का खिताब जीता और उन्हें भी मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आयोजक कार्यालय महालेखाकार  पंजाब एवं यूटी चंडीगढ़ की महालेखाकार तृप्ति गुप्ता ने भी सभी  खिलाड़ियों को बधाई दी और कार्यालय के कार्यों के साथ साथ खेलने की तरजीह भी दी और कहा कि फिटनेस के लिए, खेलों से अच्छा कोई साधन नहीं है। टूर्नामेंट के अंत में, वरिष्ठ उप महालेखाकार  शीश राम वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और विजेता टीम को बधाई दी। टूर्नामेंट के आयोजन में अपना सक्रिय योगदान देने वाले अन्य दूसरे समूह अधिकारी रवि नंदन गर्ग, वरिष्ठ उप महालेखाकार  व  मनीषा तूर, उप महालेखाकार (पेंशन) ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कोलकाता में होने वाले आगामी इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कल्याण अधिकारी जेपी मलिक और उनकी पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X