भू-राजनीति व भू-आर्थिकी पर भारत के तीन दिवसीय प्रमुख सम्मेलन रायसीना डायलॉग के दसवें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उद्घाटन करेंगे। इसमें 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री साइबिहा शामिल हैं।