इसरो ने भारत के 'स्पैडेक्स' मिशन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार रात 9:58 बजे दो छोटे अंतरिक्षयानों को पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से एक साथ प्रक्षेपित किया जाएगा। मिशन में सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष 'डॉकिंग' प्रौद्योगिकी में सक्षम दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।