काइरो,10 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : शांति प्रयासों के लिए पूर्व निर्धारित दौरे पर आ रहे अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस से फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास नहीं मिलेंगे। फलस्तीनी राष्ट्रपति ने यह निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यरुशलम में राजधानी स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में लिया है। ट्रंप के फैसले के विरोध में वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी, यरुशलम और बेरूत सहित कई मुस्लिम देशों में प्रदर्शन जारी हैं।