Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

माइक पेंस से नहीं मिलेंगे महमूद अब्बास

Updated on Sunday, December 10, 2017 23:54 PM IST

काइरो,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : शांति प्रयासों के लिए पूर्व निर्धारित दौरे पर आ रहे अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस से फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास नहीं मिलेंगे। फलस्तीनी राष्ट्रपति ने यह निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यरुशलम में राजधानी स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में लिया है। ट्रंप के फैसले के विरोध में वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी, यरुशलम और बेरूत सहित कई मुस्लिम देशों में प्रदर्शन जारी हैं।
 

 फलस्तीन के कब्जे वाले वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में इजरायली कार्रवाई में अभी तक पांच लोग मारे जा चुके हैं जबकि दो सौ से ज्यादा के घायल होने की खबर है। यरुशलम को लेकर अमेरिका के फैसले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास के समक्ष उग्र प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी और आंसू गैस छोड़नी पड़ी। शनिवार रात काइरो में हुई अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप से अपने फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया गया।

आशंका जताई गई कि फैसला रद न हुआ तो पूरे क्षेत्र में अशांति पैदा हो जाएगी। बैठक में ट्रंप के निर्णय को अंतरराष्ट्रीय कानून के खतरनाक उल्लंघन की संज्ञा दी गई। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक फैसले की सभी निंदा कर रहे हैं लेकिन गाजा पट्टी से इजरायल पर किए गए रॉकेट हमलों पर कोई कुछ नहीं बोल रहा। यह लोगों की सोच के बारे में बता रहा है। नेतन्याहू का इशारा यूरोप की तरफ था। ट्रंप के फैसले में पूरे यरुशलम को इजरायल की राजधानी माना गया है जबकि ज्यादातर देश शहर के पूर्वी हिस्से को जबरन कब्जे वाला मानते हैं। सन 1967 के युद्ध में इजरायल ने यरुशलम के इस हिस्से पर कब्जा कर लिया था। फलस्तीन इस पूर्वी हिस्से को अपनी राजधानी बनाना चाहता है। इसी मकसद से वह शांति वार्ता में भाग लेता रहा है। इसी शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी उप राष्ट्रपति पेंस इलाके में पहुंचने वाले हैं।

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में पूर्ण शांति का पक्षधर है। इसीलिए यरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाने के फैसले पर मुहर लगाई गई। फलस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल-मलीकी ने कहा है कि विवाद में मध्यस्थता के लिए अब उनके देश को नया व्यक्ति और देश चाहिए। मलीकी ने ही महमूद अब्बास के माइक पेंस से न मिलने की जानकारी दी है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X