Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

कोरियाई प्रायद्वीप के बेहद खतरनाक हालात

Updated on Sunday, December 10, 2017 23:52 PM IST

वाशिंगटन,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । संयुक्त राष्ट्र ने कोरियाई प्रायद्वीप के हालात को बहुत ज्यादा तनावपूर्ण और शांति के लिए बेहद खतरनाक माना है। राजनीतिक मामलों के प्रमुख जेफ्री फेल्टमैन के उत्तर कोरिया दौरे के बाद जारी बयान में संयुक्त राष्ट्र ने यह बात कही है। फेल्टमैन ने पांच से आठ दिसंबर के बीच प्योंगयांग का दौरा किया। पांच साल में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के तौर पर पहली प्योंगयांग यात्रा में फेल्टमैन ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योग हो और उप विदेश मंत्री पाक म्योंग गुक से कई दौर की वार्ता की। इन वार्ता का जो निष्कर्ष निकला उसके अनुसार कोरियाई प्रायद्वीप में इस समय दुनिया के सबसे मुश्किल हालात हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गतिरोध को केवल कूटनीतिक प्रयासों से दूर किया जा सकता है। इसके लिए उत्तर कोरिया को सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पारित प्रस्तावों को मानना होगा। फेल्टमैन ने यह बात उत्तर कोरिया के नेताओं को बता दी है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि समय बहुत कीमती है। टकराव का खतरा टालने की अविलंब जरूरत है। इसलिए तनाव को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को अविलंब पहल करनी चाहिए। अपने दौरे में फेल्टमैन ने उत्तर कोरिया में मौजूद संयुक्त राष्ट्र की टीम के सदस्यों और बाल कल्याण कार्यो में जुटे लोगों से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया के खतरनाक हथियार बनाने और अमेरिका को धमकाने की वजह से दोनों देशों में टकराव के हालात बन गए हैं।
 

बीते हफ्ते अमेरिका के दक्षिण कोरिया के साथ बड़े वायुसैनिक अभ्यास के बाद अब दोनों देश जापान के साथ मिलकर मिसाइल टै्रकिंग का अभ्यास करेंगे। इससे क्षेत्र में आने वाली किसी अपरिचित मिसाइल को जल्द ढूंढ़कर उसे गिराया जा सकेगा। ऐसा उत्तर कोरिया के कई बार के मिसाइल परीक्षण के बाद किया जा रहा है। इन परीक्षणों में मिसाइल को जापान के ऊपर से गुजारा गया।

29 नवंबर को अंतिम बार उत्तर कोरिया ने अपनी मिसाइल जापान के नजदीक तक भेजी। बिना पूर्व सूचना के होने वाले परीक्षणों से जापान और दक्षिण कोरिया को हमेशा खतरा बना रहता है। वैसे उत्तर कोरिया के पड़ोसी उत्तर कोरिया को किसी भी मिसाइल हमले से बचाने के लिए अमेरिका ने वहां पर थाड एंटी मिसाइल सिस्टम की तैनाती कर रखी है लेकिन जापान में ऐसा कोई सिस्टम नहीं है

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X