Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

गायब हुए इमरान खान: विपक्ष हुआ हमलावर, पाकिस्तान में बवाल

Updated on Wednesday, May 13, 2020 23:59 PM IST

इस्लामाबाद , 13 मई। कोरोना महामारी पर चर्चा करने के लिए बुलाए गए ससंद के विशेष सत्र से प्रधानमंत्री इमरान खान गैर मौजूद रहे। जिससे नाराज विपक्ष ने सवालों के तीखे बाण बरसाए। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शेरी रहमान ने कहा कि ऐसे जरुरी मौकों पर संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री इमरान का मौजदू ना रहना गंभीर सवाल खड़ा करता है कि आखिर इस देश को कौन चला रहा है और आखिरकार ऐसे अहम मौकों से पीएम कहां गायब हैं।

विपक्ष के हमलों का कुरैशी ने दिया जवाब
विपक्ष द्वारा किए गए हमलों का जवाब देने के लिए विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को आगे आना पड़ा। विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान रात दिन कोरोना की लड़ाई को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वो अभी इस्लामाबाद में ही मौजूद हैं।
विपक्ष द्वारा लगातार मिल रहे दबाव के बाद कोरोना महामारी के इस संकट के बीच सरकार से सवाल पूछने के लिए बुलाए गए सीनेट और नेशनल असेम्बली के इस विशेष सत्र में PM इमरान के नादारद रहने की वजह से विपक्ष काफी हमलावर नजर आया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शेरी रहमान ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लोगों में लगातार उहापोह और अनिश्चितता की स्थिति बरकरार रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए और खासतौर से आम लोगों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष योजना ही नहीं है। शेरी रहमान ने इमरान खान पर हमला करते हुए बोला कि वो बार-बार अमेरिका, इंग्लैंड और इटली का उदाहरण क्यों देते हैं? वो अपने देश की जनता की बात क्यों नहीं करते? वो इटली या अन्य किसी बाहरी देशों की गलतियों से कुछ सीखते हुए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाते हैं?

अपने प्रांतों को लेकर क्या कोई जिम्मेदारी नहीं?
पाकिस्तान के कई प्रांतों को उनकी स्थिति पर छोड़ देने और बार-बार उनकी स्वायत्तता की बात करने पर नाराजगी जताते हुए शेरी ने कहा कि प्रांतों की स्वायत्तता की बात प्रशासनिक मामलों में तो ठीक है, लेकिन ऐसे मुश्किल के दौर में सरकार की प्रांतों को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं है? क्या हमारे प्रांत पाकिस्तान से अलग देश हैं। वहीं सीनेट में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विपक्ष के सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने हमलावर विपक्ष का जवाब देते हुए कहा कि ये कहना गलत होगा कि सरकार की कोई साझा नीति नहीं है या प्रांतों को लेकर सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि PM खान अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लगातार बात करते रहते हैं। उनकी हर जरूरतों में उनके साथ खड़े रहते हैं। इसके अलावा कुरैशी ने लॉकडाउन खत्म करने के फैसले की निंदा करने वालों को जवाब दिया कि किसी भी परेशानी का हल लॉकडाउन नहीं है और देश को पटरी पर वापस लाने के लिए इसे धीरे धीरे खोलना बेहद आवश्यक है। वहीं संसद के सत्र को देर से बुलाए जाने पर कुरैशी ने पीपीपी को ही जिम्मेदार करार दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि आरोप लगाने वाले लोग पहले अपनी पार्टी में सहमति बना लें। उन्होंने कहा कि सरकार सत्र को किसी भी समय बुलाने को तैयार थी, लेकिन विपक्ष और खासकर पीपीपी में ही इसे लेकर आपसी असहमति रही और जो ये सवाल उठा रही हैं, वो खुद भी इसके लिए तैयार नहीं थीं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X