Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

ऑस्ट्रेलिया ने की कोरोना जांच की मांग, अब बौखलाए चीन ने किया बड़ा हमला

Updated on Wednesday, May 13, 2020 23:51 PM IST

ऑस्ट्रेलिया , 13 मई। चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। चीन पर कोरोना वायरस को लेकर जानकारी छुपाने के आरोप लग रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों ने इसकी जांच करने की मांग की है। अब इससे बौखलाया चीन उन देशों को धमकी दे रहा है जो कोरोना महामारी की जांच की मांग कर रहा है। अब इस चीन ने जांच की मांग करने वाले देशों के खिलाफ व्यापार को हथियार बना लिया है और उसके जरिए हमला कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया की कोरोना वायरस महामारी की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग पर बौखलाए चीन ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले चीन ने ऑस्ट्रेलिया को महामारी की जांच कराने को लेकर कई धमकी दे चुका है। अब कुछ दिनों के भीतर ही चीन ने वहां के उद्योगों को बड़ा झटका दिया है।

80 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा चीन
चीन ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से जौ आयात पर 80 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। इसके अलावा चीन ने क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स के चार मीट प्रोसेसिंग प्लांट्स से बीफ आयात पर भी बैन लगा दिया है। अब यह सच साबित हो गया है कि चीन कोरोना महामारी को लेकर ऑस्ट्रेलिया की राजनीतिक राय पर उसे सजा देने की तैयारी कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई बीफ पर बैन और जौ पर टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन अमेरिका समेत दूसरे देशों से इन चीजों का आयात कर सकता है। विश्लेषकों के मुताबिक इससे चीन को ट्रेड डील के तहत अमेरिका से आयात बढ़ाने की शर्त को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

जब ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति की अंतरराष्ट्रीय जांच करने की मांग थी उस समय चीन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत चेंग जिंगाये ने धमकी दी थी कि इस तरह का कदम उठाने पर चीन के लोग ऑस्ट्रेलियाई वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे।

चीन के राजदूत ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की स्वतंत्र जांच की मांग करना बहुत खतरनाक कदम है। चीन के राजदूत ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया जो कर रहा है, उससे चीन की जनता परेशान और निराश हुई है। अगर हालात बद से बदतर होते हैं तो लोग सोचेंगे कि हम ऐसे देश क्यों जाएं जिसका चीन के प्रति रवैया दोस्ताना नहीं है। चीनी पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आने से पहले सौ बार सोचेंगे।

चेंग ने कहा कि यह पूरी तरह से लोगों के ऊपर निर्भर है। हो सकता है कि आम जनता कहे कि हम ऑस्ट्रेलियन वाइन क्यों पिए या हम ऑस्ट्रेलिया का बीफ क्यों खाएं। चेंग की इस धमकी पर चीन की सरकार ने अब अमल भी कर दिया है।
 
दुनिया पहले से जानती है कि चीन किसी देश से राजनीतिक मतभेद होने पर वहां से आयात पर प्रतिबंध लगा दे। मार्च 2019 में, चीन ने जहाज में हानिकारक कीटाणु मिलने का दावा कर कनाडा के रिचर्डसन इंटरनेशनल से कनोला के आयात पर बैन लगा दिया था। उस समय संभावना जताई गई कि कनाडा सरकार के चीन की हुआवे कंपनी के सीएफओ को गिरफ्तार करने के जवाब में ये बैन लगाया गया।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X