चंडीगढ़ , 10 मई। कोरोना संकट में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले सैंकडो बच्चों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब उन्हें खाने के साथ साथ जूस, चिप्स और चॉकलेट इत्यादि खाने पीने को मिले। उनके लिए ये सब सामान, लेबर सेल कमेटी चंडीगढ़ के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने अपबे सहयोगियों के साथ बांटा । लॉक डाउन के पहले दिन से की जा रही लंगर सेवा भावना के तहत उन्होंने आज झुग्गियों के बच्चों के लिए जूस, चिप्स, चॉकलेट और बिस्कुट बाँटे ।