हार्मोन्स हमारे शरीर के केमिकल मैसेंजर होते हैं, जो शरीर के हर ऑर्गन तक संदेश पहुंचाने का काम करते हैं। इनकी मदद से शरीर के अंगों तक यह सिग्नल पहुंचता है कि कब और कैसे काम करना है। इसलिए हार्मोन्स का हमारे शरीर में संतुलित मात्रा में होना आवश्यक है। अगर इनमें असंतुलन आ जाता है, तो कई बीमारियां और सेहत से जुड़ी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है,कहना है डॉ नवदीप कौर व डॉ तेजिंदर कौर का ।