अपने सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों का निर्वाह करते हुए इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल द्वारा कांसल स्थित गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्लब की प्रेसिडेंट अनिता मिड्ढा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था । इस दौरान उनके साथ क्लब की चार्टर मेंबर उषा शर्मा, क्लब की आईपीपी विरेंदर कौर, क्लब की प्रेसिडेंट अनिता मिड्ढा, सेक्रेटरी मोनिका आर्या, वाईस प्रेसिडेंट सरबानी दत्ता, आईएसओ निशा, एडवाइजर नीलम, ट्रेजरार मोनिका गुप्ता तथा अन्य सदस्यों में सुमन, नैंसी, कुलविंदर, रीनू, शिवाली उपस्थित थीं।