Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

अगर रणवीर सिंह नहीं होते तो 'पद्मावती' विवादों में इस समय अजय देवगन फंसे होते

Updated on Sunday, November 26, 2017 00:15 AM IST

मुंबई,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘पद्मवती’ के साथ विवादों का सिलसिला इतना बढ़ गया कि अब फ़िल्म की रिलीज़ डेट ही बदल चुकी है और अब तक यह कोई नहीं जानता कि यह फ़िल्म आखिर कब रिलीज़ होगी। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर इस फ़िल्म से एक औ ख़बर सामने आई है। आपको बता दें कि अगर रणवीर सिंह नहीं होते तो शायद इन विवादों में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन फंसे होते। दरअसल, ‘पद्मावती’ में रणवीर के किरदार अल्लाउदीन खिलजी के लिए संजय लीला भंसाली ने पहले अजय देवगन को एप्रोच किया था। लेकिन, अजय किसी भी फ़िल्म को अपना एक साल नहीं देना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने इस फ़िल्म के लिए SLB को मना कर दिया। यही नहीं, संजय तो इस फ़िल्म की कास्टिंग अपनी फ़िल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की तरह करना चाहते थे। संजय की चाह थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान ख़ान और अजय देवगन ही ‘पद्मावती’ में हो, मगर यह मुमकिन नहीं था। संजय ने बहुत से इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सलमान, ऐश्वर्या और अजय की कास्टिंग बहुत पसंद है। जब वो शाह रुख़ ख़ान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या को लेकर फ़िल्म ‘देवदास’ बना रहे थे तब भी वो उसमें सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री दिखाना चाहते थे मगर, ऐश्वर्या सलमान के ब्रेकअप के बाद उनका फिर से स्क्रीन शेयर करना कभी मुमकिन नहीं हुआ। ‘पद्मावती’ की बात की जाए तो इस फ़िल्म को 1 दिसम्बर को रिलीज़ होना था मगर अब यह पोस्टपोन कर दी जा चुकी है। फ़िल्म के पोस्टपोन और विवादों की ख़बरों पर अब तक फ़िल्म के मुख्य किरदारों ने खुलकर बात नहीं की है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X