Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

कैम्पा बना आईपीएल का ‘को-पावर्ड स्पॉन्सर’, जियोस्टार से मिलाया हाथ

Updated on Monday, February 17, 2025 18:39 PM IST

बेंगलुरु | रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) के ब्रांड कैम्पा ने जियोस्टार के साथ साझेदारी की है। आईपीएल 2025 में कैम्पा, टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म के लिए ‘को-पावर्ड स्पॉन्सर’ होगा। बताते चलें कि देश में सबसे ज्यादा देखे जाना वाले स्पोर्ट्स इवेंट आईपीएल का प्रसारण जियोस्टार पर होगा। साझेदारी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसारण को भी जोड़ा गया है। जो कैम्पा ब्रांड की पहुंच को बढ़ाने की गारंटी साबित होगा।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "आईपीएल के लिए जियोस्टार के साथ हमारी साझेदारी क्रिकेट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। टीवी और डिजिटल पर ‘को-पावर्ड स्पॉन्सरशिप’हासिल करके, हम भारत के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। इस सहयोग से कैम्पा की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही यह लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ सीधे जुड़ने का एक अवसर भी देगा।"

जियोस्टार के बिजनेस हेड, स्पोर्ट्स रेवेन्यू, ईशान चटर्जी ने कहा, "हम आईपीएल के लिए एक प्रमुख प्रायोजक के रूप में कैम्पा का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। यह साझेदारी देश के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन के दौरान हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। जियोस्टार की बेजोड़ पहुंच और पेय पदार्थ के क्षेत्र में कैम्पा की मजबूत पकड़ के साथ, हम भारत में लाखों प्रशंसकों को एकसाथ जोड़ेंगे।"

पिछले दो वर्षों में बीसीसीआई और आईपीएल की कई टीमों के साथ भागीदार करके कैम्पा ने क्रिकेट इको सिस्टम में पहले ही अपनी पैठ बना ली है। इस नई साझेदारी से यह और मजबूत होगी। टाटा आईपीएल 2025 सीज़न में रास्किक ग्लूको एनर्जी और स्पोर्ट्स ड्रिंक स्पिनर की भी शुरुआत होगी, जिससे ब्रांड की प्रासंगिकता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं के साथ संबंध और गहरे होंगे।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X