Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने वेल्वेट का अधिग्रहण किया

Updated on Friday, February 14, 2025 18:14 PM IST

चेन्नई | प्रतिष्ठित FMCG ब्रांड वेल्वेट का रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अधिग्रहण कर लिया है। वेल्वेट, पर्सनल केयर प्रोडक्ट की सैशे-पैकेजिंग के लिए मशहूर है। रिलायंस ने एक वक्तव्य में बताया कि इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ ही RCPL, वेल्वेट ब्रांड में नई जान फूंकेगा और इसकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएगा। यह भारतीय ब्रांडों को पुनर्जीवित करने और उन्हें पुन: मार्केट में पेश करने की रिलायंस की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "हम वेल्वेट का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। वेल्वेट का इनोवेशन और लाखों लोगों तक पर्सनल केयर पहुँचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, वास्तव में उल्लेखनीय है। हम इस विरासत को आगे बढ़ाने, और वेल्वेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।"

वेल्वेट संस्थापक डॉ. सी. के. राजकुमार को "सैशे किंग" के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1980 में व्यवसाय की कमान संभाली और उनके एक अभूतपूर्व मार्किट आइडिया से पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की पहुंच हर भारतीय घर तक हो गई। वेल्वेट 1980 में शैम्पू के पाउच लेकर मार्केट में आया। यह इनोवेशन गेम-चेंजर साबित हुआ, जिसने न केवल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को किफ़ायती बनाया बल्कि लाखों उपभोक्ताओं के लिए सुलभ भी बनाया।

सुजाता राजकुमार और अर्जुन राजकुमार ने कहा, "हम रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर काम करने और वेल्वेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। आरसीपीएल वेल्वेट उत्पादों की पहुंच बढ़ाकर वेल्वेट में नई जान फूंकने में मदद करेगा।"

वेल्वेट उत्पादों के शामिल होने से आरसीपीएल के मौजूदा पोर्टफोलियो का और विस्तार होगा। जानकारों का मानना है कि इस अधिग्रहण से पर्सनल केयर और FMCG क्षेत्र में रिलायंस की उपस्थिती को और मजूबती मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X