Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

प. बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना करेगी रिलायंस- मुकेश अंबानी

Updated on Wednesday, February 05, 2025 18:34 PM IST

कोलकत्ता | रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 10 वर्षों में पश्चिमी बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना कर देगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में यह घोषणा की। मुकेश अंबानी के मुताबिक पिछले करीब एक दशक में रिलायंस ने प्रदेश में अपना निवेश 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 50 हजार करोड़ कर दिया है। जिसे 2035 तक 1 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव है।

बंगाल ग्लोबल समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कुल पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जियो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कोलकता स्थित डेटा सेंटर को अत्याधुनिक एआई-तैयार डेटा सेंटर में तब्दील किया जा रहा है और यह अगले 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। यह डेटा सेंटर बंगाल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकें उपलब्ध कराएगा। जिससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। 

रिटेल क्षेत्र में अंबानी ने अगले तीन वर्षों में 400 नए स्टोर खोलने की घोषणा की। अभी रिलायंस पश्चिम बंगाल में 1,300 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाता है जिसे तीन सालों में बढ़ाकर 1700 किया जाएगा। इससे नई नौकरियां भी पैदा होंगी। बताते चलें कि रिलायंस ने विभिन्न क्षेत्रों में, पश्चिमी बंगाल में अबतक 1 लाख से भी अधिक नौकरियां दी हैं।

बंगाल के कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने का वायदा भी मुकेश अंबानी ने समिट में किया। उन्होंने कहा कि बंगाल के कारीगरों के उत्पादों को पूरी दुनिया में उपलब्ध कराने के लिए ‘स्वदेश’ एक मंच के तौर पर काम करेगा। स्वदेश के स्टोर लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस में खोले जाएंगे जहां बंगाल की बेहतरीन जामदानी और तांत साड़ियाँ, बालूचरी, मुर्शिदाबाद, बिष्णुपुर और टसर सिल्क साड़ियाँ, कांथा साड़ियाँ, मसलिन के साथ-साथ बंगाल में बने जूट और खादी उत्पाद बेचे जाएंगे।

सौर ऊर्जा को भविष्य का एनर्जी सोर्स बताते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस बंगाल की हरित अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहेगा। हमारा आदर्श वाक्य है: "सोनार बांग्ला के लिए सौर बांग्ला"। और हम सौर ऊर्जा क्षेत्र में योगदान करने के लिए तैयार हैं।

रिलायंस फाउंडेशन, राज्य सरकार के साथ मिलकर कालीघाट मंदिर का जीर्णोद्धार कर रही है। मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “ममता दीदी, हमें सेवा करने का यह अवसर देने के लिए मैं आपको व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूँ। हमारा फाउंडेशन राज्य की जरूरतों को पूरा करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सरकार की विभिन्न पहलों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X