Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस जियो ने पूरे हरियाणा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया

Updated on Friday, January 31, 2025 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | रिलायंस जियो ने  मोहाली में अपने हरियाणा स्टेट ऑफिस के साथ पूरे हरियाणा में अपने कार्यालयों और विभिन्न फील्ड लोकशन्स  पर 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का जियो का मुख्य उद्देश्य अपनी फील्ड टीमों सहित अपने कर्मचारियों, सर्विस प्रोवाइडर पार्टनर्स  और लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

महीने भर चलने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन शामिल था और  ये  सत्र हरियाणा भर  में टीम मेंबर्स के लिए आयोजित किए गए। सड़क सुरक्षा पर फिल्मों की स्क्रीनिंग और क्विज़ भी आयोजित किए गए । टीम मेंबर्स को डिफेंसिव ड्राइविंग पर जानकारी दी गई और वाहनों के लिए रिफ्लेक्टिव  स्टिकर भी वितरित किए गए। इसके अलावा आम जनता को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए रोड शो आयोजित किए गए, जिसके दौरान  जियो कर्मचारी सड़कों पर लोगों से जुड़े और उन्हें सड़क सुरक्षा सम्बंधित टिप्स दिये । साथ ही उन्होंने ने लोगों पर सड़क सुरक्षा बैज भी लगाए ।

कारों और दोपहिया वाहनों का निरीक्षण भी किया गया, यह सुनिश्चित करने के लिए कि ये अच्छी स्थिति में हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने पर ज़ोर दिया गया।  कुछ जगहों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए जियो टीमों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ भी सहयोग किया। जियो कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों और किशोरों को भी सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया । इसके अलावा, सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वे बस और ऑटोरिक्शा स्टैंडों पर भी गए ।

राज्य भर में जियो कार्यालयों में सुरक्षा बैनर/पोस्टर प्रदर्शित किए गए। टीम सदस्यों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। जियो में सेफ्टी कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सेफ्टी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाता है ताकि एक्सीडेंट / इंजरी को रोका जा सके । इससे जियो को ज़ीरो एक्सीडेंट /इंजरी के अपने उद्देश्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X