Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

राष्ट्रीय खेलों में रिलायंस फाउंडेशन के 50 से अधिक एथलीट मैदान में उतरेंगे

Updated on Tuesday, January 28, 2025 18:35 PM IST

देहरादून |  उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 50 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, शूटिंग, जूडो, भारोत्तोलन, कुश्ती और टेबल टेनिस सहित आठ खेल प्रतियोगिताओं में फाउंडेशन के एथलिट पदक जीतने की कोशिश करेंगे। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इन खेलों में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

रिलायंस फाउंडेशन से जुड़ी हुई और टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धा में भाग ले रही हैं। उनके साथ उभरती हुई जूडो सनसनी हिमांशी टोकस भी पदक की रेस में होंगी। जिन्होंने हाल ही में अफ्रीकी कप में शानदार जीत हासिल की थी। वे वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग में शीर्ष 5 में पहुँच गई हैं।

एथलेटिक्स इवेंट में रिलायंस फाउंडेशन के कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भाग लेंगे, जिनमें ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), तेजस शिरसे (110 मीटर बाधा दौड़), मणिकांता होबलीधर (100 मीटर), अमलान बोरगोहेन (200 मीटर) और रोजी मीना पॉलराज (पोल वॉल्ट) शामिल हैं। अनिमेष कुजूर (2024 में भारत के सबसे तेज धावक), डीएम जयराम, बापी हंसदा और साक्षी चव्हाण जैसे उभरते सितारों का प्रदर्शन भी देखने लायक होगा।

एथलेटिक्स दल के बारे में बात करते हुए, रिलायंस फाउंडेशन के एथलेटिक्स डायरेक्टर जेम्स हिलियर ने कहा, "हम राष्ट्रीय खेलों को लेकर वाकई उत्साहित हैं। यह हमारे एथलीटों के लिए अपनी फिटनेस को जांचने और वे कितनी अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं, इसका आकलन करने का एक मौका है हमें उम्मीद है कि हमारे एथलीट, काफी पदक जीतेंगे। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि हमारे अधिकांश एथलीट 2025 में एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।"

बैडमिंटन में, अनुपमा उपाध्याय, उन्नति हुड्डा और श्रीयांशी वलीशेट्टी की तिकड़ी महिला एकल खिताब के लिए दावेदारी पेश करेगी। टेबल टेनिस के दिग्गज जी साथियान पुरुष एकल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे। शूटिंग में डबल एशियन गेम्स मेडलिस्ट पलक गुलिया (10 मीटर एयर पिस्टल) और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन आशी चौकसे (10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन) पदक की दौड़ में शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें https://www.instagram.com/p/DFSfLDRtUdY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X