Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो 5जी नेटवर्क से 17 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े

Updated on Friday, January 17, 2025 18:01 PM IST

नई दिल्ली | देश भर में 17 करोड़ से अधिक ग्राहक, जियो का 5जी नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही जियो, चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन 5G ऑपरेटर बन गया है। जियो पर इस्तेमाल होने वाले कुल डेटा खपत का 40 फीसदी अब 5जी उपभोक्ता खर्च करने लगे हैं। जियो पर 5जी के ग्राहक बढ़े, तो प्रति व्यक्ति प्रति माह डेटा खपत में भी उछाल आया, दिसंबर के अंत तक इसने 32.3 GB का आंकड़ा छू लिया, यह इंडस्ट्री में सबसे अधिक है। इस साल जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 4651 करोड़ जीबी रही। यह पिछले साल के मुकाबले 22.2% ज्यादा थी। रिलायंस ने अपने तिमाही नतीजों में इसका खुलासा किया।

जियो के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “डिजिटल सेवा व्यवसाय में मज़बूत वृद्धि का कारण ग्राहकों की तादाद में निरंतर बढ़ोतरी है। यह बेहतर ग्राहक मिश्रण और 5G नेटवर्क में अपग्रेड करने वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के दम पर हुआ। होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में आकर्षक पेशकशों के दम पर जियो ने बाज़ार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।“

प्रति व्यक्ति प्रति माह डेटा खपत में आया उछाल, 32.3 GB पहुंचा आंकड़ा, जियो के ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ 21 लाख के पार पहुँची

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “डिजिटल इंडिया मिशन को पूरा करने के लिए जियो ने पिछले एक साल में 5G को देश भर में पहुँचाने और फ़िक्स्ड ब्रॉडबैंड की सेवाओं को टियर-1 शहरों से आगे ले जाने का काम किया है। आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की ताकत को अपनाने के साथ ही जियो ने तकनीक में इनोवेशन को बढ़ावा देकर एक ऐसे कनेक्टेड भविष्य की नींव डाल दी है जो कायाकल्प करने में मददगार साबित होगा। इसका लाभ आनेवाले कई वर्षों तक सबको मिलता रहेगा।

वर्ष 2024 के अंत तक जियो के ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ 21 लाख के पार पहुँच गई थी। इस तिमाही में जियो ने 33 लाख नेट ग्राहक जोड़े। तीसरी तिमाही में जियो का वित्तिय प्रदर्शन भी शानदार रहा। जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड का शुद्ध मुनाफ़ा साल दर साल 26.0% बढ़कर ₹6,861 करोड़ हो गया। टैरिफ़ में बढ़ोतरी और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स के दम पर जियो का ARPU बढ़कर ₹203.3 हो गया है। कंपनी का दावा है कि टैरिफ बढ़ोतरी का पूरा असर अगले कुछ महीनों में दिखाई देगा।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X