Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

मरने से पहले पाकिस्तान जाना चाहते हैं ऋषि कपूर, फारुख़ अब्दुल्ला से लगाया 'जुगाड़'

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:43 PM IST

मुंबई,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )। ट्विटर पर अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में आने वाले ऋषि कपूर ने इस बार भारत- पाकिस्तान मुद्दे से जुड़ते हुए अपनी पाकिस्तान जाने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही वो नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला के ताज़ा बयान से भी सहमत हैं।

बता दें कि फारुख अब्दुल्ला ने अपने बयान में कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा है और उसमें किसी तरह को कोई बदलाव नहीं किया जा सकता भले ही भारत और पाकिस्तान कितनी ही लड़ाइयां क्यों न लड़ लें। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर फारुख अब्दुल्ला का समर्थन किया है। ऋषि कपूर ने लिखा है - ' फारुख अब्दुल्ला जी आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं सर। जम्मू और कश्मीर हमारा है और पीओके उनका। बस यही एक तरीका है जिससे हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। स्वीकार करता हूं। मैं 65 साल का हो गया हूं और मरने से पहले एक बार पाकिस्तान देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मरने से पहले मेरे बच्चे भी अपनी पुश्तैनी जगह को देखें। बस करवा दीजिये। बता दें कि कपूर खानदान का पुश्तैनी मकान पाकिस्तान के पेशावर में है। साल 1918 में पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बसेश्वरनाथ कपूर ने वहां मकान बनवाना शुरू किया था। बंटवारे के समय कपूर परिवार भारत आ गया था। फारुख के बयान पर सुर में सुर मिलाने वाले ऋषि कपूर का ट्वीट आते ही उनकी ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। कुछ ने उनकी शराब पीने की आदत नसीहत दी तो किसी ने पीओके का इतिहास बताया।

फारुख अब्दुल्ला ने आज़ाद कश्मीर की बात को यह गलत ठहराते हुए कहा था कि वो भाग चीन, पाकिस्तान और भारत से घिरा हुआ है और ये तीनों परमाणु शक्तियां हैं। पीओके, पाकिस्तान का है और यह चीज नहीं बदलेगी। फारुख का ये बयान इसलिए भी सुर्ख़ियों में आया क्योंकि एक दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने आज़ाद कश्मीर की बात को सरासर खारिज़ कर दिया था।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X