Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की

Updated on Saturday, December 28, 2024 18:19 PM IST

मुंबई | रिलायंस फाउंडेशन ने अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए पूरे भारत से 5 हजार अंडरग्रेजुएट छात्रों का चयन किया है । चयनित छात्रों की लिस्ट धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई। 2024-25 की अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत प्रत्येक छात्र को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए करीब 1 लाख अंडरग्रेजुएट छात्रों ने आवेदन दिया था। जिन छात्रों को चुना गया है उनमें से लगभग 70 फीसदी छात्र उन परिवारों से हैं जिनकी सालाना वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है।

स्कॉलरशिप का दायरा बड़ा ही व्यापक है, 29 राज्यों के 540 जिलों में से स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को चुना गया है। यह 5 हजार छात्र 1300 शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। सबसे अधिक जिन राज्यों के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, उनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र अव्वल हैं। हरियाणा के भी 194 विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने में सफल रहे हैं।

हरियाणा के 194 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप , धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई लिस्ट

रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने करीब 1 लाख आवेदन आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “चयनित विद्यार्थी देश के सबसे मेधावी छात्रों में से एक हैं। शिक्षा भविष्य की कुंजी है, और हमें इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के माध्यम से हमारा लक्ष्य छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने और भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सशक्त बनाना है।"

स्कॉरशिप की पूरी लिस्ट www.reliancefoundation.org पर देखी जा सकती है। 17-अंकीय आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी दर्ज करके परिणाम जाना जा सकता है। बताते चलें कि दिसंबर 2022 में रिलायंस के फाउंडर- चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियों की घोषणा की थी, जो की इसे  भारत की सबसे बड़ी निजी छात्रवृत्ति बनाता है। तब से, हर साल 5,100 छात्रों को छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं, जिनमें  5000 अंडरग्रेजुएट  और  100 पोस्टग्रेजुएट छात्र हैं ।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X