Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

दीपिका पादुकोण बेसब्री से कर रही हैं 'पद्मावती' की रिलीज का इंतजार

Updated on Tuesday, November 14, 2017 12:35 PM IST

मुंबई,13 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर पिछले काफी वक्त से खूब विवाद छाया हुआ है। हालांकि जहां एक तरफ इस फिल्म पर हंगामा मचा हुआ है वहीं फैंस संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर दीपिका का कहना है कि वह 'पद्मावती' रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकतीं, इस फिल्म को वह हर किसी के साथ शेयर करना चाहती हैं। वह यहां मुंबई में 'वैन ह्यूसेन एंड जीक्यू फैशन नाइट्स' में शामिल हुईं।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं बस इतना ही कहूंगी कि चाहे पोस्टर हो या फिल्म का गाना या ट्रेलर हो..सभी के लिए हमें लोगों का प्यार मिल रहा है। मुझे लगता है कि हम सब फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित और अभिभूत हैं और हम इस फिल्म को हर किसी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत सफर रहा है और वास्तव में हम दिन गिन रहे हैं। हम फिल्म रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते और हर किसी के साथ इस अनुभव को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।" 'पद्मावती' का करणी सेना और कुछ अन्य हिंदूवादी संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर विरोध कर रहे हैं। उन्हें अंदेशा है कि इस फिल्म में राजपूत रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच प्रेम प्रसंग, और वह भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया होगा।

निर्देशक भंसाली हालांकि एक वीडियो जारी कर कह चुके हैं कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिस पर किसी को आपत्ति हो। यह फिल्म देखकर राजपूत समुदाय खुद पर गर्व महसूस करेगा। अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। भंसाली चाहे कितनी भी सफाई देते रहें, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखें, लेकिन देश में अजब किस्म की जो राजनीति पनपी है, वह कला को 'कला' के नजरिए से नहीं देखती, हंगामा और दंगा-फसाद के मौके तलाशती रहती है। अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए राजनीति करने वाले ऐसे मुद्दे का बेजा फायदा उठा लेना चाहते हैं। बता दें कि फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार में हैं। अगर कला पर राजनीति भारी न पड़ी, तो यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो जाएगी। 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X