Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर फिर बोले कपिल शर्मा, जानें अब क्या कहा

Updated on Monday, November 13, 2017 11:35 AM IST

मुंबई,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ): कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा का झगड़ा सुर्खियों में रहा, उनकी आलोचना हुई और उनका शो बंद भी हुआ जिस पर कपिल को बेहद अफसोस है, लेकिन उनका कहना है कि शायद उनके बीच यह झगड़ा होना ही था। कपिल पर साथी कलाकारों के साथ बुरा बर्ताव करने के आरोप लगते रहे हैं। उनके कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉक्टर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील के साथ एक विमान में मारपीट की खबरें आईं और मार्च में सुनील शो से अलग हो गए। अन्य कलाकारों के साथ भी ऐसे ही विवाद सामने आए जिसके बाद निर्माताओं के पास इस कार्यक्रम को रोकने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं रहा।

‘घटनाएं आपको बहुत कुछ सिखाती हैं’
कपिल ने कहा, ‘ये घटनाएं आपको बहुत कुछ सिखाती हैं। अगर आप खुश हैं तो भी आपको एक सीमा में रहना होगा। अगर आप तनाव में हैं तो शांत रहिए और इससे बाहर आने के लिए शराब का सेवन न करें। इससे स्थिति और बिगड़ती है। कभी-कभी मुझे शो से इतनी कमाई नहीं होती थी जितना कि मेरी ही जेब से लग जाता था। मैं व्यापारी नहीं हूं।’ 

‘झगड़े की खबरों ने परेशान कर दिया था’
कपिल ने कहा कि जब यह खबर सार्वजनिक हुई कि लंबे समय के सहयोगी के साथ उनका बड़ा झगड़ा हुआ है तो वह बहुत ‘परेशान’ हुए। उन्होंने कहा,‘जब यह खबरें आने लगीं तो मेरा मानना है कि चीजें मेरे नियंत्रण में नहीं थीं। मैं लगातार विमान यात्राएं कर रहा था। मैं घर भी नहीं जा पा रहा था। मैं होटल पहुंचता था, शूट करता था और दूसरा विमान पकड़ता था। मेरे पास जवाब देने या समझाने का भी वक्त नहीं था।’ कपिल आगे कहते हैं,‘सुनील के साथ जो हुआ, उस पर मुझे अफसोस है। मैं मानता हूं कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। पर कभी-कभी मैं यह सोचता हूं कि जो होना है उसको कोई रोक भी नहीं सकता। यह तो होना ही था शायद।’ 

‘लोग वही लिखते हैं जो वे लिखना चाहते हैं’
विवादों के बीच चर्चा होने लगी कि कपिल सफलता के आदी नहीं हैं। इस पर कपिल ने कहा,‘लोग अक्सर लिखते हैं कि मैं सफलता संभाल नहीं पा रहा हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है क्यों? मैं 15 वर्षों से काम कर रहा हूं। मेरे साथ जो काम करते हैं वे बता सकते हैं कि मैं सफलता का आदी हूं या नहीं। अगर मैं वास्तव में सफलता का आदी नहीं होता तो वे मेरे साथ काम नहीं करते। लेकिन लोग वही लिखते हैं जो वे लिखना चाहते हैं। मैं मानता हूं कि आपका काम आपके लिए बोलता है। मैं इसी बात पर विश्वास करता हूं।’

‘अब मैं शांत हो गया हूं’
कपिल ने स्वीकार किया कि इन हालात से वह अवसाद में चले गए थे लेकिन अब सारे मुद्दे और विवादों को पीछे छोड़ कर वह आगे बढ़ गए हैं और अपनी दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ का उन्हें इंतजार है। कपिल इस इस फिल्म के निर्माता भी हैं। कपिल कहते हैं कि उनमें जो सबसे बड़ा बदलाव आया है वह यह, कि वह अब शांत हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X