Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

पद्मावती’ विवाद पर बोले प्रकाश झा, ये कोई नई घटना नहीं

Updated on Monday, November 13, 2017 11:35 AM IST

कोलकाता,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ): फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर इन दिनों खूब विवाद बना हुआ है। इसे लेकर इंडस्ट्री में भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। कई फिल्मी हस्तियां ‘पद्मावती’ के सपोर्ट में सामने भी आई हैं। अब इस लिस्ट में फिल्मकार प्रकाश झा का भी नाम जुड़ चुका है। उनका कहना है कि, आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के खिलाफ विरोध कोई नई घटना नहीं है और भारत जैसे लोकतंत्र में लोगों को विरोध करने का अधिकार है।

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है और व्यापक पैमाने पर विरोध के साथ ही इस पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग हो रही है। प्रकाश झा ने कहा, “लोगों के बोलने में कोई बुराई नहीं है। ये हमेशा होता रहा है। हो सकता है कि आपको मेरी कई बातें पसंद नहीं हो लेकिन आप ये नहीं चाहेंगे कि मै चला जाऊं या मुझे समाप्त करना चाहेंगे। यह हमेशा होता है।“

वह 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से इतर प्रेस मीट को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के अनेक नेताओं ने सेंसर बोर्ड से ‘पद्मावती’ पर रोक लगाने की मांग की। प्रकाश झा जो कि हमेशा ही सेंसरशिप के खिलाफ रहे हैं, उन्होंने कहा बोर्ड के पास “कुछ भी करने की शक्तियां हैं।“ बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X