Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

किताब लिखना नवाजुद्दीन को पड़ा भारी, 2 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज 

Updated on Friday, November 10, 2017 15:23 PM IST

नई दिल्ली,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी रिलीज की है, जिसे लेकर वह विवादों में आ गए हैं। इस किताब में उन्होंने बेबाकी से अपनी लव लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसके बाद अब उनकी पहली गर्लफ्रेंड रह चुकीं अभिनेत्री सुनीता रजवार ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि, यह बातें बिल्कुल झूठ हैं। इससे पहले नवाजुद्दीन के साथ वर्ष 2009 में आई फिल्म 'मिस लवली' में मुख्य अदाकारा के तौर पर नजर आ चुकीं अभिनेत्री निहारिका सिंह ने भी किताब में लिखी गईं बातों को झूठा बताया था। वह इन बातों की वजह से नवाज पर काफी नाराज भी हुई थीं। लेकिन अब सुनीता ने नवाजुद्दीन पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा सुनीता ने नवाजुद्दीन को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने 24 घंटों के अंदर नवाज से माफी की मांग की है। साथ ही उन्होंने 2 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। सुनीता का कहना है कि अगर उन्हें इस केस की वजह से यह पैसे मिल जाते हैं तो वह इसे सोशल वर्क में लगाएंगी। बता दें कि नवाज ने अपनी इस किताब में कहा है कि सुनीता ने उस समय उन्हें सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि वह किसी ऐसे शख्स के साथ रहना चाहती थीं जो कामयाब हो, न कि संघर्ष कर रहा हो।

गौरतलब है कि नवाजुद्दीन की किताब पहले ही दिन से काफी विवादों में घिरी हुई है। लेकिन अपनी इस ऑटोबायोग्राफी को रिलीज करने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने इसे वापस भी ले लिया। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं इस सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिनकी भावनाओं को मेरी इस किताब की वजह से ठेस पहुंची। इसके लिए मैं खेद जताता हूं और अपनी किताब को वापस ले रहा हूं।"

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X