Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

खबर पक्की है! सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एकसाथ कर रहे हैं टीवी पर वापसी 

Updated on Friday, November 10, 2017 15:23 PM IST

नई दिल्ली,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने कॉमेडी के मंच पर एकसाथ खूब धमाल मचाया है। लेकिन फ्लाइट में हुई लड़ाई ने दोनों के बीच जो दूरियां लाई तो काफी कुछ बदल गया। जहां एक तरफ द कपिल शर्मा शो बंद हो गया, दूसरी तरफ कपिल की तबीयत भी काफी खराब रहने लगी। कपिल ने कई बार सुनील से पब्लिकली माफी भी मांगी लेकिन सुनील नहीं माने और दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। लेकिन लगता है दोनों के बीच जमी हुई बर्फ पिघलने लगी है, जी हां कपिल ने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद इस बात को कुबूल किया है कि जल्द ही उनका सुनील के साथ टीवी पर नया शो आने वाला है।

हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह सुनील के साथ नया शो लाने वाले हैं। सुनील के कनाडा से वापस आने के बाद दोनों इस नए शो के बारे में बात करेंगे। कपिल ने कहा, काफी लंबे समय से उनकी सुनील से मुलाकात नहीं हो पाई है लेकिन दोनों मैसेज के जरिए एक दूसरे से कनेक्टेड हैं। कपिल ने कहा कि सुनील के लौटते ही वो अपने नए शो पर उनसे बात करेंगे। कपिल ने यह भी बताया कि शो के बाकी कलाकार भी फिर से साथ काम करने को तैयार हैं।

कपिल ने सुनील के साथ बढ़ी दूरियों और उनके साथ हुए झगड़े पर भी बात की। कपिल ने कहा- जैसे ही उसने हमारा शो उसके बाद मैंने उससे कुछ नहीं कहा। उनके बीच हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई। कपिल ने कहा मैंने सुनील को समझाया कि गलती हर किसी से होती है, उनसे भी हुई है। कपिल ने चैनल से शो बंद करने को भी कहा था मगर चैनल ने शो बंद करने का फैसला नहीं लिया।

कपिल शर्मा ने कहा कि सोनी चैनल ने उनसे कभी नहीं कहा कि वह शो बंद कर रहे हैं, शो बंद करने का फैसला हम सबने मिलकर लिया था क्योंकि मुझे भी लग रहा था कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। बता दें, 24 नवंबर को कपिल शर्मा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘फिरंगी’ रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की टक्कर पहलाज निहलानी की फिल्म ‘जूली 2’ से होगी। कपिल फिलहाल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X