Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

यौन शोषण मामले पर स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा, शराब पीकर मेरे कमरे में घुस गया था डायरेक्टर  

Updated on Wednesday, November 08, 2017 12:20 PM IST

नई दिल्ली,7 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां अपने साथ हुए यौन शोषण के मामलों का खुलासा कर रही हैं। कई सितारे इसे लेकर काफी चौंकाने वाली बातें बता चुके हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ चुका है। उन्होंने हाल ही में अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना के बारे में खुलासा किया है। स्वरा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा है कि, एक फिल्म में रोल देने के लिए उनसे भी सेक्‍शुअल फेवर मांगे गए थे लेकिन मना करने पर उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया था। उन्होंने यहां अपने साथ हुई एक घटना के बारे में भी जिक्र करते हुए सभी को चौंका दिया है।

स्वरा ने बताया, "मैं उस समय इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, हम 56 दिनों के लिए आउटडोर शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म का डायरेक्टर हर वक्त मुझे मैसेज कर परेशान करता रहता था, वह हेमशा ही मुझे डिनर के लिए इंवाइट करता रहता था। वह पूरे दिन मेरा पीछा करता था और रात को फोन करता रहता था। एक दिन मुझे किसी सीन पर चर्चा करने के लिए उस डायरेक्टर के कमरे में जाने को कहा गया, लेकिन जैसे ही मैं वहां गईं मैंने उसे शराब पीते हुए देखा।"

स्वरा ने आगे बताया, "पहले ही हफ्ते में वह प्यार और सेक्स की बातें करने लगा था। इसके बाद एक रात वह शराब पीकर मेरे कमरे में आ गया और मुझे गले लगाने के लिए रहने लगा। यह वाकई बेहद डरावना था। मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। पैकअप के बाद मैं लाइट बंद करके अपना मेकअप हटाती थी, ताकि वह डायरेक्टर समझे कि मैं सो चुकी हूं।" उन्होंने कहा, "मैं डायरेक्टर को बता चुकी थी कि मैं उससे बहुत परेशान हो रही हूं, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार मैंने तंग आकर एक्‍सक्‍यूटिव प्रोड्यूसर से इस बारे में बात की।" स्वरा ने इस तरह के शोषण से बचने के लिए कहा कि, भले आपके हाथ से कोई भी रोल निकल जाए लेकिन आप अपनी शर्तों पर ही अड़े रहें।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X