Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. रवजोत सिंह

Updated on Thursday, November 14, 2024 16:03 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के लिए शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएँ प्रदान करना प्राथमिकता है। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यह बात करते हुए कहा कि राज्य भर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा और इन परियोजनाओं के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

म्युनिसिपल भवन में विभिन्न मुद्दों सम्बन्धी  राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष जय कृष्ण सिंह रोड़ी की उपस्थिति में,  स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम फगवाड़ा के कमिश्नर,  फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, नवां शहर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) और मखू, मल्लांवाला खास, बाघा पुराना, धर्मकोट, फतेहगढ़ पंजतूर, नडाला, ढिल्लवा, बेगोवाल, भुलथ और बाला चौर नगर परिषदों/नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

डॉ. रवजोत सिंह ने जोर देते हुए कहा कि शहरवासियों के लिए स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ठोस कदम उठाने के आदेश भी दिए।

कहा, विकास परियोजनाओं के लिए फंड की कोई कमी नहीं, स्थानीय निकाय मंत्री ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा बैठक की

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट की समीक्षा की और सभी परियोजनाओं में उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी शहरी क्षेत्र में कचरे के ढेर न दिखें और घर-घर से एकत्र किए गए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सीवरेज प्रणाली को नियमित रूप से मशीनों से साफ किया जाए ताकि सीवरेज का पानी सड़कों और गलियों में ओवरफ्लो न हो।

डॉ. रवजोत सिंह ने सभी शहरवासियों के लिए स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थान पर पेयजल आपूर्ति को सीवरेज दूषित न करे।

इस अवसर पर, संबंधित क्षेत्रों के विधायकों के साथ-साथ स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा , पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X