Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पंजाब विवि में छात्रों पर लाठीचार्ज, सीनेट चुनाव की कर रहे थे मांग

Updated on Wednesday, November 13, 2024 19:35 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद चंडीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण बन गया है। पंजाब विवि की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। इस घटनाक्रम के बाद विद्यार्थियों ने गुरुवार से संघर्ष और तेज करने का ऐलान किया है।

सीनेट चुनाव की मांग को लेकर आज संघर्ष पर चल रहे विद्यार्थियों ने उप-कुलपति  का आवास घेरने का कार्यक्रम बनाया था। विद्यार्थी एकत्र होकर वहां के लिए निकल पड़े थे। इस बीच विद्यार्थियों ने वीसी आवास की तरफ जाने की बजाए लॉ ऑडिटोरियम की तरफ हल्ला बोल दिया जहां पंजाब विजन 2047 प्रोग्राम चल रहा था। इसमें पंजाब के कई मंत्री, बिजनेसमैन और कई माहिर लोग पहुंचे थे। पुलिस इस दौरान आफत में आ गई। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन स्टूडेंट्स पीछे हटने के पक्ष में नहीं थे।

इस मौके पुलिस और यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी उन्हें रोकने में लग गई। आखिर में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कुछ स्टूडेंट्स घायल हो गए। इसके बाद स्टूडेंट्स और भडक़ गए। इसके बाद मौके पर डीएसडब्ल्यू पहुंच गए। उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा कि वह उनकी वीसी से बैठक करवा देंगे। इसके बाद विद्यार्थियों ने पूरे कैंपस में रोष मार्च निकाला। स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया है। 

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X