Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

विकास गुप्ता ने की घर से भागने की कोशिश, शिल्पा शिंदे को मिली चेतावनी 

Updated on Friday, November 03, 2017 11:28 AM IST

नई दिल्ली,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर में रहना सदस्यों के लिए दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। अब बिग बॉस ने सभी घरवालों के सामने एक नई सूचना का ऐलान किया है। दरअसल सभी सदस्यों को बताया गया कि कालकोठरी की सजा को अब पहले से भी ज्यादा कठिन बनाया जा रहा है। बिग बॉस ने कहा कि अब से जो भी सदस्य जेल में रहेंगे, उन्हें सिर्फ 2 वक्त का ही खाना दिया जाएगा और इसके अलावा उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा। बता दें कि अब तक बिग बॉस के घर में अच्छे दोस्त रहे विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा के बीच भी काफी विवाद होते दिखाई दे रहे हैँ। पिछले एपिसोड में दोनों में खूब बहस होती हुई दिखी। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को आपसी सहमती से दो ऐसे सदस्यों के नाम लेने के लिए कहा जिनका टास्क के दौरान सबसे खराब प्रदर्शन रहा और वह जेल की सजा के पात्र होंगे। इसके बाद सभी सदस्यों ने विकास गुप्ता और महजबीं को आपसी सहमती से कालकोठरी के लिए भेजा। इसके बाद बिग बॉस इस हफ्ते घर के कप्तान लव त्यागी को एक अधिकार देते हैं कि वह जेल की सजा के लिए एक और किसी सदस्य का नाम ले सकते हैं। लव यहां अर्शी खान का नाम लेते हैं। अब विकास, महजबीं और अर्शी को जेल की सजा दी जाती है। इसके बाद एक बार फिर से शिल्पा शिंदे, विकास को परेशान करना शुरु कर देती हैं। इसकी वजह से विकास भी गुस्से से लाल हो जाते हैं और इन सब चीजों से तंग आकर वह कालकोठरी से बाहर भागने की कोशिश करने लगते हैं और शो छोड़ने का फैसला करते हैं। लेकिन यहां बिग बॉस विकास को ऐसा न करने की चेतावनी देते हैं और कन्फेशन रूप में आने के लिए कहते हैं।

विकास बिग बॉस से कहते हैं कि अब वह शिल्पा का यह टॉर्चर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद शिल्पा को कन्फेशन रूप में बुलाकर बिग बॉस उन्हें निजी कमेंट करने के लिए मना करते हैं। हालांकि बाद में शिल्पा अपनी गलती के लिए विकास से माफी मांगती हैं और उन्हें खाना खाने के लिए कहती हैं। इसके बाद घर के कुछ सदस्य ‘भाभीजी घर पर हैं’ विवाद पर भी चर्चा करते दिखे। इस एपिसोड में प्रियांक और आकाश के भी बहस होती नजर आई। गौरतलब है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए हिना खान, शिल्पा शिंदे, सपना चौधरी, ढिंचैक पूजा, सब्यासाची, प्रियांक शर्मा, हितेन तेजवानी, बेनफशा और बंदगी कालरा नॉमिनेटेड हैं। 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X